रिपोर्ट विवेक चौबे
सूरत ,संकल्प सवेरा। कोरोना महामारी से निजात दिलाने के लिए 42दीन उपवास कर सैकड़ों परिवार को महाप्रसादी बांटने वाले श्री साईं प्रचार मंडल एवं श्री साईं निकेतन चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक राजेन्द्र प्रसाद तिवारी उर्फ बच्चन तिवारी के सेवा भावी कार्य की लोग प्रशान्सा कर रहे हैं! सहारा दरवाजा स्थित राजीव नगर झोपड़पट्टी में रहनें वाले राजेन्द्र प्रसाद तिवारी उर्फ बच्चन तिवारी ने बताया कि कोरोना महामारी के चलतें पिछले साल से जरूरत मंदो के यह जिन्दगी कुछ काम आ जाये इस भावना से उनकी टीम द्वारा विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे हैं!पिछले साल सैकड़ों लोगों को गांव जाने वाले श्रमिक एवं जरूरत मंदो को फ्री टिकट दीया गया था वहीं हजारों लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था् की गई थी!
इस साल कोरोना महामारी का प्रकोप देखतें हुए पिछले 42दीनों से साँई से प्रार्थना करतें हुए उपवास गत रोज राजेन्द्र प्रसाद तिवारी उर्फ बच्चन तिवारी ने उपवास की समाप्ति करतें हुए सैकड़ों लोगों को महाप्रसादी एवं शाक-पुरी खिचडी आदी वितरित की!












