युवती की लाश गांव के तालाब में मिलने से सनसनी
पुलिस मामले की जांच में जुटी
संकल्प सवेरा मुंगराबादशाहपुर,जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के छबीलेपुर तरहठी गांव में उस समय सनसनी फ़ैल गई जब बुधवार को तड़के सौच के लिए गए ग्रामीणों ने एक युवती की लाश तालाब में तैरती हुई देखी। मामले की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।
बताते हैं कि उक्त गांव में बुधवार को सुबह करीब पांच बजे शौच के लिए गए ग्रामीणों ने गांव के बाहर एक तालाब में तैरती हुई एक युवती की लाश देखी। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर मय फोर्स पहुंचे एसओ संतोष कुमार शुक्ल ने ने लाश को तालाब से बाहर निकलवाया। जिसकी पहिचान मोनिका यादव पुत्री शिव चरण यादव 18 वर्ष निवासी छबीलेपुर तरहठी के रूप में हुई।
युवती के मौत की खबर सुनते ही परिजनो में कोहराम मच गया। इस सम्बन्ध में एसओ संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि सोमवार को रात वह घर से कही गायब हो गई। जिसकी गुमशुदगी परिजनो की तहरीर पर मगंलवार दर्ज की गई। जिसके रामपुर ग्राम में मिलने की सूचना परिजनो द्वारा मगंलवार शाम को पुलिस को दी गई।
जिसकी लाश बुधवार को सुबह गांव के ही तालाब में मिलने से गांव में सनसनी फ़ैल गई। मौके पर पहुंचे मय फोर्स एसओ संतोष शुक्ल ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु रवाना किया। इस सम्बन्ध में एसओ ने बताया कि लाश के शरीर पर कही चोट के निशान नहीं मिले।
एसओ श्री शुक्ल ने बताया कि मौत की सही वजह तो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।












