चुनावी पाठशाला में वरिष्ठ मतदाताओं को किया गया सम्मानित
संकल्प सवेरा,जौनपुर।मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिलाबेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल के आदेशानुसार एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी मछलीशहर पंकज यादव के मार्गदर्शन में कम्पोजिट विद्यालय बामी में ग्राम प्रधान श्रीमती सरोज सिंह की अध्यक्षता में चुनावी पाठशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम गांव के वरिष्ठ मतदाताओं को प्रधान सरोज सिंह एवं उनके पति शैलेन्द्र सिंह ने माल्यार्पण करके सम्मानित किया। गांव के नागरिकों एवं राजनीतिक दलों के बूथ प्रभारियों से ग्राम प्रधान ने अनुरोध किया कि 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे लोग निर्वाचक नामावली में अपना नाम 30 नवंबर तक अवश्य जुड़वा लें।
मतदान के दिन जब लोग अपना नाम निर्वाचक नामावली में नहीं पाते हैं तो मतदान केन्द्र पर हाय तौबा मचाते हैं, बिना निर्वाचक नामावली में नाम शामिल कराये मतदान करना सम्भव नहीं है। प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बी एल ओ 30 नवंबर तक डोर टू डोर सर्वे कर रहे हैं मतदाता बनने का यह अच्छा अवसर है
।भाग संख्या 122 एवं 123 की बी एल ओ मीरा सिंह एवं सुमन सिंह ने बताया कि दोनों बूथों को मिलाकर कुल 30 लोगों ने नाम बढ़ाने के लिए आवेदन किया है। मृतक,शिफ्टेड, डुप्लीकेट कुल 28 मतदाताओं का नाम विलोपन के लिए चिन्हित किया गया है 4 लोगों ने नाम संशोधन के लिए आवेदन किया है।
इस अवसर पर अध्यापक सचिदानंद पाठक, ज्योति भूषण सिंह, मुन्ना शर्मा, सतीश यादव, जितेन्द्र यादव, अमरनाथ यादव, शिवकुमार एवं प्रेमलता सिंह तथा गांव की आशा बहुयें ,आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका सहित भारी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहें।












