सुधाकर सिंह फाउंडेशन महाविद्यालय में शुरू हुई सेमेस्टर परीक्षा
गौराबादशाहपुर,संकल्प सवेरा।सुधाकर सिंह फाउंडेशन महाविद्यालय पिलखिनी गौराबादशाहपुर में बी ए, बी काम प्रथम सेमेस्टर की मिड टर्म परीक्षा मंगलवार से शुरू हुई।
प्रथम दिन हिंदी व्यवसायिक संचार और समाजशास्त्र विषय की परीक्षा हुई। प्राचार्य डा. रूबी सिंह, डा. सदानंद सिंह और डा. कुंवर सिंह की देख रेख में परीक्षा हो रही है।












