मिशन शक्ति 5.0 के तहत सेल्फ डिफेंस कार्यशाला का शुभारंभ
जौनपुर, संकल्प सवेरा। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत 24 से 28 नवंबर 2025 तक आयोजित सेल्फ डिफेंस कार्यशाला की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। यह कार्यशाला नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण को समर्पित है।
कार्यशाला का आयोजन कॉमन हॉल, द्रोपदी छात्रावास में किया जाएगा, जिसमें छात्राओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक कौशलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण की जिम्मेदारी नेशनल कोच, इंटरनेशनल प्लेयर एवं ब्लैक बेल्ट शिवानी पांडे को सौंपी गई है।
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह के मार्गदर्शन आयोजित कार्यशाला की शुरुआत सोमवार को हुई। यह कार्यशाला 28 नवंबर तक चलेगी। नोडल अधिकारी डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव तथा कार्यशाला समन्वयक डॉ. अन्नू त्यागी ने बताया कि यह प्रशिक्षण अभियान छात्राओं को आत्मनिर्भर एवं सजग बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।













