शाहगंज /जौनपुर
राजकीय महिला महाविद्यालय के प्रांगण में उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिलाओं व बालिकाओं के सम्मान व सुरक्षा के लिए शुरू किये गए कार्यक्रम मिशन शक्ति के तहत गुरुवार को महाविद्यालय में छात्राओं को आत्म रक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। कोतवाली की एस आई किरण मिश्रा तथा अन्य पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को आत्म रक्षा की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। वहीं अभिभावकों को महिला सम्मान शपथ दिलाया गया। छात्राओं ने महिला शारीरिक स्वास्थ्य एवं पोषण विषय पर आयोजित ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। पोस्टर प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा महिला सुरक्षा समिति के सदस्यों डॉ. सतेंद्र कुमार, डॉ.पूजा गुप्ता, प्रो. ओम प्रकाश वर्मा तथा प्रो. रवि प्रकाश ने किया। इस अवसर पर डॉ मोती चंद्र यादव, डॉ. संजय कुमार, डॉ. अविनाश चंद यादव आदि लोग उपस्थित रहे।












