बृजराजी भोलानाथ सिंह इंटर कालेज मतरी के संस्थापक समाजसेवी भोलानाथ सिंह की पुण्यतिथि पर उनकी भब्य प्रतिमा का अनावरण व प्रवेश द्वार का हुआ लोकार्पण
मछलीशहर(जौनपुर)
बृजराजी भोलानाथ सिंह इंटर कालेज मतरी मथुरा के संस्थापक व समाजसेवी भोलानाथ सिंह के प्रथम पुण्यतिथि पर गुरुवार को विद्यालय परिसर में उनकी भब्य प्रतिमा का अनावरण व उन्ही के नाम से गांव के मुख्य मार्ग पर विशाल भब्य व आकर्षक द्वार का लोकार्पण भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी के हाथों हुआ। विद्यालय परिसर में ही श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर सभी ने उनको श्रद्धांजलि दिया।
श्रद्धांजलि सभा की मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी ने कहा कि दौलत और पद से व्यक्ति प्रतिष्ठा तो प्राप्त कर सकता है, लेकिन लोगों के मन में जीवित रहने के लिए महान कर्म ही करने होंगे। व्यक्ति का स्वभाव, व्यवहार और उसके सदकार्य ही उसे महानता की ओर ले जाते हैं।
उन्होंने कहा कि भोलानाथ सिंह ने शहर से सुदूर ग्रामीण इलाके में विद्यालय की स्थापना कर पुनीत कार्य किया है। वे कर्म साधना में लीन रहते हुए अपना समस्त जीवन मानवता को समर्पित कर दिया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सुप्रीम कोर्ट के बरिष्ठ अधिवक्ता मकरन्द डी अड़कर ने कहा कि कर्म से व्यक्ति महान बनता है। महान कर्म करने वाले व्यक्ति को मरने के उपरांत भी लोग याद करते हैं। उद्योगपति व समाजसेवी बालकिशन दास मुंद्रा व पूर्व प्रमुख सुधाकर उपाध्याय ने कहा कि पिता के प्रथम पुण्यतिथि पर उनके पुत्रो द्वारा उनके भब्य प्रतिमा का अनावरण व गांव के मुख्य द्वार पर आकर्षक भब्य द्वार बनवाकर उनको हमेशा के लिए न सिर्फ अमर कर दिया बल्कि उनको सच्ची श्रद्धांजलि दिया है। अध्यक्षता कर रहे पूर्वांचल के प्रख्यात कथावाचक प्रकाश चंद्र पांडेय ‘विद्यार्थी’ व टीडी इंटर कालेज में प्रधानाचार्य वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि पिता की
पुण्य तिथि उनके पुत्रों द्वारा मनाई जा रही है। आज के युवा जो अपने माता-पिता की इज्जत नहीं करते वही भोलानाथ के पुत्रों ने अपने पिता की पुण्यतिथि मनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। कहा कि उनके नेक कार्यो के बदौलत ही उनको सपूत संतान मिली है, जो आज उनके मरने के उपरांत भी उनके कार्यो को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। कार्यक्रम के आयोजन सुप्रीम कोर्ट के बरिष्ठ अधिवक्ता सूबेदार सिंह व उनके भाई माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रांतीय प्रधान महासचिव फौजदार सिंह अखिलेश भाई मुकेश सिंह ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम भेंट किया। बहू मीरा सिंह, सरिता सिंह, अर्चना सिंह व मीनू सिंह ने मुख्य अतिथि पूर्व विधायक को शाल व स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
वक्ताओं में प्रधानाचार्य रामनयन सिंह, प्रमोद सिंह, राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित अवकाश प्राप्त शिक्षक लल्लन उपाध्याय, जय प्रकाश सिंह, भाजपा नेता नीरज सिंह, छोटेलाल यादव, राजेश मिश्र, नन्हकऊ गुप्ता, अमित दूबे आदि प्रमुख रहे। संचानल शरद सिंह ने किया।