यूपी के जौनपुर में पंचायत चुनाव में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला. जिला पंचायत सदस्य के 83 वार्ड में कई प्रत्याशियों ने रोमांचक जीत दर्ज की. पंचायत चुनाव को आगामी 2022 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा था. सभी प्रमुख दलों ने यहां अपनी दावेदारी पेश की थी. कई निर्दल स्थानीय प्रत्याशियों ने सियासी दिग्गजों को धूल चटा दी.
















