• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Varanasi

चार चरणों में होगी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा

Security of Shri Kashi Vishwanath Temple will be done in four phases

Sankalp Savera by Sankalp Savera
January 28, 2023
in Varanasi
0
चार चरणों में होगी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

चार चरणों में होगी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा,
गर्भगृह तक नहीं जाएंगे पुलिस वाले

वाराणसी,संकल्प सवेरा : श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। धाम की सुरक्षा व्यवस्था चार चरणों में होगी। पुलिस के गर्भगृह तक जाकर विशिष्ट लोगों के दर्शन-पूजन कराने पर रोक लग सकती है। मंदिर प्रबंधन के लोग ही श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कर गर्भगृह तक दर्शन कराने के लिए ले जाएंगे। मंदिर की सुरक्षा के लिए गठित हाई पावर कमेटी की ओर से फरवरी के पहले सप्ताह तक इसे मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने मंदिर की सुरक्षा का खाका तैयार कर रहा है। इसमें प्रशासन व पुलिस को सुझावों को भी शामिल किया गया है। धाम की सुरक्षा चार चरणों में होगी। इसके अनुसार मुख्य द्वार पर श्रद्धालुओं को बेरोकटोक आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। धाम के सभी द्वारों पर आधुनिक मेटल डिटेक्टर व स्कैनर लगाए जाएंगे। इसमें श्रद्धालु अपने सामानों की जांच कराकर ही अंदर प्रवेश कर पाएंगे। मंदिर परिसर में सीआरपीएफ व जल पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। पुलिसकर्मियों को मंदिर में अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। मुख्य द्वार पर पुलिस को तैनात किया जाएगा, जो मेटल डिटेक्टर से जांच कर श्रद्धालुओं को अंदर प्रवेश की अनुमति देंगे।

सुरक्षा एजेंसियों की रहेगी नजर
मंदिर के अंदर सुरक्षा एजेंसियों के जवान बगैर शस्त्र के तैनात रहेंगे, जो श्रद्धालुओं की गतिविधियों पर पैनी नजर रखेंगे। शस्त्रधारी जवानों की ड्यूटी मंदिर परिसर के बाहर होगी। गर्भगृह और इसके आसपास सुरक्षा में तैनात कर्मचारी बिना वर्दी में होंगे। श्रद्धालुओं को कतारबद्ध करने का काम मंदिर प्रबंधन के लोगों का होगा। मंदिर के अंदर इलेक्ट्रानिक उपकरण प्रतिबंधित रहेंगे। श्रद्धालु केवल प्रसाद लेकर ही अंदर प्रवेश कर सकेंगे।

पिनाक भवन से भीड़ की निगरानी
धाम की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए पिनाक भवन का निर्माण कराया गया है। यहां तैनात पुलिसवाले सीसीटीवी कैमरे के जरिए धाम के अंदर भीड़ पर नजर रखेंगे। जिस द्वार पर अधिक भीड़ होगी, वहां से श्रद्धालुओं को दूसरे द्वार पर भेजने की व्यवस्था बनेगी। मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा बताते हैं कि सुरक्षा से संबंधित प्रशासन व पुलिस के सुझाव सीआईएसएफ को भेज दिए गए हैं। हाई पावर कमेटी की संस्तुति मिलने पर महाशिवरात्रि से पहले नई व्यवस्था लागू की जा सकती है।

Previous Post

हमारे दैनिक जीवन मे योग की बहुत उपयोगिता है:डॉ राजेश कुमार

Next Post

सवा सौ जरूरत मंद महिलाओ को वितरित किया कंबल

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
सवा सौ जरूरत मंद महिलाओ को वितरित किया कंबल

सवा सौ जरूरत मंद महिलाओ को वितरित किया कंबल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

जौनपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 

जौनपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 

February 27, 2026
प्रबंधक महासंघ ने रोवर रेंजर्स में धांधली को लेकर कुलपति से की शिकायत

प्रबंधक महासंघ ने रोवर रेंजर्स में धांधली को लेकर कुलपति से की शिकायत

February 27, 2026
पीयू में “डिजिटल परिदृश्य में बौद्धिक संपदा अधिकार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला 26 को

पीयू में “डिजिटल परिदृश्य में बौद्धिक संपदा अधिकार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला 26 को

February 25, 2026
पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

February 23, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
जौनपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 

जौनपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 

February 27, 2026
प्रबंधक महासंघ ने रोवर रेंजर्स में धांधली को लेकर कुलपति से की शिकायत

प्रबंधक महासंघ ने रोवर रेंजर्स में धांधली को लेकर कुलपति से की शिकायत

February 27, 2026
पीयू में “डिजिटल परिदृश्य में बौद्धिक संपदा अधिकार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला 26 को

पीयू में “डिजिटल परिदृश्य में बौद्धिक संपदा अधिकार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला 26 को

February 25, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

जौनपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 

जौनपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 

February 27, 2026
प्रबंधक महासंघ ने रोवर रेंजर्स में धांधली को लेकर कुलपति से की शिकायत

प्रबंधक महासंघ ने रोवर रेंजर्स में धांधली को लेकर कुलपति से की शिकायत

February 27, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.