जौनपुर। जरूरत मंद, गरीब, मजलूम की सेवा हर मानव का नैतिक कर्तव्य है। उक्त बातें सेंट जॉन्स कालेज सिद्दीकपुर में आयोजित कम्बल वितरण समारोह में प्रधानाचार्य फादर पी. विक्टर ने कही।
उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सेवा करना ईश्वर की ही सेवा है।ठंड के समय में गरीबों को भोजन और वस्त्र देना परम पुनीत कार्य है।ईश्वर ने वर्ष भर हमें वरदान स्वरूप जो प्रदान किया उसे निरीह लोगों में भी बाटना चाहिए।इससे देश में समृद्धि ,सद्भाव,प्रेम एवं भाईचारा बना रहता है ।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक डॉ.पीएस यादव,अरविंद मिश्र,रामजी तिवारी,सौरभ सिन्हा,सन्तोष सिंह,याशीन खां, कलीम अहमद, दिग्विजय सिंह,फिरोज अहमद आदि उपस्थित रहे।