बंजर खाते की जमीन पर चला बुल्डोजर
एसडीएम केराकत नेहा मिश्रा ने राजस्व टीम के साथ खाली करवायी बंजर की जमीन
गौराबादशाहपुर,संकल्प सवेरा।सरकार द्वारा चलाई गई हर घर जल योजना गांव- गांव में पानी टंकी लगाने के लिए ग्राम समाज, बंजर की जमीन पर लगाना है। जिसके क्रम में हनुवाडीह में अवैध रूप से बंजर खाते की जमीन पर कब्जा कर लिया गया था। उसे एसडीएम केराकत नेहा मिश्रा द्वारा खाली कराया गया।
गौराबादशाहपुर थाना के हनुआडीह गांव के चौहान बस्ती में कुछ लोगो द्वारा बंजर खाते की जमीन पर कई सालों से कब्जा कर रखा था, जल निगम की टंकी बनवाने के लिए केराकत एसडीएम नेहा मिश्रा राजस्व विभाग की टीम के साथ हनुआडीह गांव के चौहान बस्ती में पहुंच कर बंजर की जमीन पर जेसीबी चलवा कर खाली करवा दिया।
एसडीएम नेहा मिश्रा ने बताया कि बंजर खाते की भूमि पर अवैध रूप में कब्जा किया गया था। जिसे राजस्व टीम के साथ खाली करवा दिया गया। तथा जल जीवन मिशन योजना को सौप दिया गया।













