संकल्प सवेरा,मुंबई. एक्टर केविन क्लार्क के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है. ‘स्कूल ऑफ रॉक’ में ड्रमर फ्रेडी ‘स्पैजी मैक्गी’ जोन्स की भूमिका निभाने वाले अभिनेता केविन क्लार्क की सड़क हादसे में मौत हो गई है. इस दुखद खबर के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर सितारे तक केविन को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. केविन के फैंस उनकी तस्वीर शेयर कर उनके द्वारा निभाए गए किरदार को याद कर रहे हैं.
बुधवार यानी 26 मई को शिकागो की एक सड़क पर साइकिल की सवारी करते समय केविन एक कार की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई. अभिनेता जैक ब्लैक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से यह जानकारी दी है और शोक प्रकट किया है. जैक ब्लैक ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “खौफनाक खबर…केविन चले गए, यकीन ही नहीं हो रहा है.” इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब वे साइकिल पर सवार थे तब एक गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी और वो आंशिक रूप से वह गाड़ी के नीचे ही मिले थे.












