संकल्प सवेरा कम्पोजिट विद्यालय जेठपुरा रामनगर जौनपुर मे कार्यरत प्रधानाध्यापक सत्य प्रकाश मिश्र को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जौनपुर का जिला मंत्री बनाये जाने पर विद्यालय परिवार व उत्तर प्रदेशीय पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला संयोजक राम आसरे यादव व रसोईया संघ के ब्लाक अध्यक्ष लालजी
ने मिश्र को माल्यार्पण कर सम्मानित किया ।आज के कार्यक्रम का संचालन राम आसरे यादव जी ने किया ,आज के कार्यक्रम मे कृष्ण कुमार गुप्त, भरत कुमार सिंह, अरबिंद कुमार पटेल,सुरेश सोनकर,ध्रुव राज यादव,चन्द्र शेखर ,राजबहादुर यादव ,सुनील कुमार उपाध्याय, उमेश कुमार,सन्तोष यादव,जोखना देवी,नगीना देवी व अन्य लोग उपस्थित रहे।