लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के ऊपर लाठीचार्ज को लेकर आज जौनपुर शहर के सपा कार्यकर्ताओं में भी आक्रोश देखा गया इस दौरान प्रदेश सचिव सत्यजीत यादव मिंटू पूर्व अध्यक्ष राज कॉलेज दिलीप प्रजापति ,तिलकधारी महाविद्यालय छात्र संघ उपाध्यक्ष कौशल यादव के नेतृत्व में अपने कार्यकर्ताओं के साथ शहर के जेसिज चौराहे पर विरोध प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया गया
, तानाशाही सरकार नहीं चलेगी जैईई और नीट की प्रवेश परीक्षाओं का फैसला वापस लो वापिस लो,और प्रशासन ने सपा कार्यकर्ताओं के ऊपर लाठीचार्ज कर और बुट से बेरहमी से पिटा गया को और प्रशासन ने कार्यकर्ताओं को घसिट कर प्रदर्शनकारियों को लाइन बजार थाने ले गई , प्रदर्शनकारियों ने मांग किया कि जेईई और नीट की प्रवेश परिक्षा को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि इस वैश्विक महामारी में हमें कोई प्रवेश परीक्षा की आवश्यकता नहीं है प्रदेश सरकार घन उगाही के लिए प्रवेश परिक्षा करवा रही हैं
यह सरकार मजदूर गरिब व छात्र नौजवान विरोधी सरकार है ,और कहा कि जब तक सरकार जेईई नीट की प्रवेश परीक्षा का फैसला वापिस नहीं लेगी तो प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा पुलिस हिरासत में सत्यजीत यादव मिंटू प्रदेश सचिव युवजन सभा , दिलीप प्रजापति पूर्व अध्यक्ष राज कॉलेज ,कौशल यादव पूर्व उपाध्यक्ष तिलकधारी महाविद्यालय जौनपुर,
अनिल यादव ईटाएं ,आशीष यादव ,मंगल सोनकर ,गुड्डू यादव, हिरासत में लिए गए प्रदर्शन के दौरान , देर शाम समाजवादी छात्र सभा अध्यक्ष नवनीत यादव बिट्टू लाइन बजार थाने पहुंचकर प्रशासन के उच्च अधिकारियों से बात कर प्रदर्शकारियों को रिहा करवायें












