नेवढ़िया(जौनपुर)किसान बिल के विरोध में शनिवार सुबह सैकड़ो की संख्या में सपाइयों ने रामनगर मुख्यालय से सम्मान पद यात्रा प्रारम्भ करने की तैयारी कर रहे थे।वही पहले से ही सूचना पर पहुचे एसपी ग्रामीण,त्रिभुवन सिंहउपजिलाधिकारी,संजय मिश्र,क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं राजेन्द्र कुमार,सहित सर्किल के सभी थानों की पुलिस मौजूद थी।
जब आलाअफसरों ने यात्रा निकालने से सपा कार्यकर्ताओं को मना किया तो मौजूद सपा कार्यकर्ताओं ने शाशन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दिया,और उपजिलाधिकारी से नोकझोक हो गई।
वही प्रशासन ने सपा कार्यकर्ताओं को उग्र होते देख पदयात्रा की अगुआई कर रहे जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव सहित पूर्व विधायक मड़ियाहूं श्रद्धा यादव,पूर्व ब्लॉक प्रमुख कैलाश यादव,जय जिला पंचायत सदस्य,हिंद यादव,राजेश यादव,राकेश मौर्य,वरिष्ठ कार्यकर्ता राजवीर यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्तओं को पुलिस प्रशासन ने हिरासत में लिया।वही जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने बताया कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर किसान समर्थन में किसान बिल के विरोध में सम्मान यात्रा निकाला जा रहा था
लेकिन साशन प्रशासन सच्चाई को सामने आने से रोकना चाहती है लेकिन शासन कितना भी जोर लगा ले जब तक सरकार किसान बिल में बदलाव नही कर देती तबतक हमारी पार्टी किसानों के हक के लिए लड़ती रहेगी,वही पूर्व विधायक मड़ियाहूं श्रद्धा यादव ने कहा कि हमे किसान हित मे लड़ाई लड़ने से शासन प्रशासन नही रोक सकती सरकार द्वारा लगाया गया
किसान बिल कानून पूरी तरह से काला और गलत है जबतक किसान बिल सरकार वापस नही लेती तबतक हम लोग लड़ते रहेंगे किसी भी कीमत पर सरकार को किसानों के साथ अन्याय नही करने देंगे











