यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के संतलाल गौतम बने अध्यक्ष और मनोज सिंह मंत्री
संकल्प सवेरा, जौनपुर। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) बरसठी ब्लॉक इकाई का चुनाव यूटा जिला अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में कंपोजिट विद्यालय गोरा पट्टी में बुधवार को चुनाव अधिकारी प्रमोद शुक्ला अध्यक्ष शाहगंज ब्लाक इकाई व डॉ आशीष सिंह कोषाध्यक्ष जौनपुर, पर्यवेक्षक चंद्रेश यादव (वरिष्ठ उपाध्यक्ष )की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
जिसमें उपस्थित शिक्षकों की सर्वसम्मति से संतलाल गौतम को यूटा बरसठी इकाई का अध्यक्ष व मनोज कुमार सिंह को मंत्री चुना गया तथा जगदीश गौतम को यूटा बरसठी इकाई का संरक्षक बनाया गया। इसी क्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष आनंद कुमार वर्मा,संयुक्त महामंत्री बेचन लाल, उपाध्यक्ष सुबास सरोज, महिला उपाध्यक्ष इंदू सिंह, परदेसी और विक्रांत कुमार जायसवाल को उपाध्यक्ष, प्रवक्ता अजय कुमार विश्वकर्मा,
प्रचारमंत्री विनोद कुमार पाल, मीडिया प्रभारी सुरेश चंद्र दुबे, सोशल मीडिया प्रभारी परमेश्वर विश्वकर्मा ,आय -व्यय निरीक्षक उमाशंकर पटेल, लेखाकार राजकमल राव, ऑडिटर नंद कुमार मौर्या तथा उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पाल को बनाया गया। इससे पूर्व उपस्थित लोगों ने सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात जिला कार्यकारिणी तथा अन्य ब्लाकों से आये पदाधिकारियों का माल्यार्पण और बैज अलंकरण करके स्वागत किया। आज की यूटा ब्लाक इकाई बरसठी के गठन के अवसर पर जिला मंत्री लक्ष्मी नारायण तिवारी ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रेश यादव ,कोषाध्यक्ष डॉ आशीष सिंह, प्रवक्ता सत्य प्रकाश मिश्रा, उपाध्यक्ष डॉ हेमंत सिंह ,अध्यक्ष प्रमोद शुक्ला, निहाल सिंह संयुक्त महामंत्री ,राधे मोहन तिवारी प्रवेश पटेल, यूटा मछलीशहर इकाई के अध्यक्ष आनंद प्रकाश सिंह ,शैलेंद्र सिंह, संजय सिंह ,विपिन मिश्रा, राजधारी तिवारी , रमेश सिंह आदि उपस्थित रहे।












