जौनपुर के लिए संकटमोचन बने “ज्ञानप्रकाश”
जेड हुसैन (बाबू)
जौनपुर,संकल्प सवेरा। कोरोना महामारी से जहाँ पूरा देश कराह रहा है तो वही जौनपुर भी इसकी जद में है। लगातार बढ़ते मामलों के बीच अक्सर ये खबरें आ रही हैं कि ऑक्सीजन और ज़रूरी दवाओं की भारी किल्लत है। हर दिन मौतों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में ज्यादातर जनप्रतिनिधि गायब हैं। वहीं लोगों की जुबा पर एक नाम बार-बार आ रहा था कि शायद जनपद निवासी ज्ञानप्रकाश सिंह हम लोगों की समस्या हल कर दे तो कुछ राहत मिलेगी। हुआ भी वही जिले के गोधना निवासी उद्योगपति/समाजसेवी ज्ञानप्रकाश सिंह ने जनपदवासियों के लिए एक बार फिर अपना दरवाजा खोल दिया। उन्होंने दो सेमी वेंटिलेटर मशीन जिला प्रशासन को सौंपा है ताकि अस्पताल में भर्ती गंभीर मरीजो को इसका लाभ मिल सके। विदित हो कि श्री सिंह लगातार अपने सेवाभाव के कारण जिले ही नही अपितु देशभर में जाने जाते हैं। श्री सिंह के इस पहल की पूरे जिले में लोग ह्रदय की गहराइयों से सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस मुसीबत की घड़ी में ज्ञानप्रकाश सिंह जिले के लिए संकट मोचन बन गए हैं।












