• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Desh-Videsh

संघ के संस्कार मेरी प्रेरणा, राजनीति में सामाजिक भावना मेरे लिए सर्वोपरि: बलजीत सिंह चौहान

Sangh's values ​​my inspiration, social sentiment in politics is paramount for me: Baljit Singh Chouha

Sankalp Savera by Sankalp Savera
December 15, 2021
in Desh-Videsh
0
संघ के संस्कार मेरी प्रेरणा, राजनीति में सामाजिक भावना मेरे लिए सर्वोपरि: बलजीत सिंह चौहान
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

संघ के संस्कार मेरी प्रेरणा, राजनीति में सामाजिक भावना मेरे लिए सर्वोपरि: बलजीत सिंह चौहान

संकल्प सवेरा। यह निर्विवाद सत्य है कि संघ की स्थापना देश की स्वाधीनता तथा इसे परम वैभव पर पहुंचाने के उद्देश्य से ही हुई थी। इस कार्य के लिए संघ के सभी पूज्य तपस्वियों ने समाज को वैसी ही दृष्टि दी जैसी गीता में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को दी थी। डॉ हेडगेवार जी, पूज्य गुरू जी ने देश को उसके स्वरूप का बोध कराया।

हेडगेवार जी ने संघ शाखा के जरिए राष्ट्र भक्तों की फौज खड़ी की। उन्होंने व्यक्ति की क्षमताओं को उभारने के लिए नए तौर-तरीके विकसित किए। इन्होंने पूरा जीवन लोगों को यही बताने का प्रयास किया कि नई चुनौतियों का सामना करने के लिए हमें नए तरीकों से काम करना पड़ेगा, स्वयं को बदलना होगा, पुराने तरीके काम नहीं आएंगे।

उनकी सोच युवाओं के व्यक्तित्व, बौद्धिक एवं शारीरिक क्षमता का विकास कर उन्हें एक आदर्श नागरिक बनाती है। यह विचार हैं मध्यप्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री बलजीत सिंह चौहान के।

कौन हैं बलजीत सिंह चौहान

बाल्यकाल से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़कर बलजीत सिंह चौहान राष्ट्रहित के कार्यों में जुटे हैं। संघ के प्राथमिक वर्ग एवं प्रथम वर्ष शिक्षित होकर राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करना ही इनका प्रथम ध्येय बन गया है। युवावस्था में छात्र हित के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर छात्रों की समस्याओं को स्वयं की समस्या समझकर उसके निराकरण के लिए कार्य कर युवाओं को राष्ट्रहित में जोड़ने का काम किया। राजनीति के क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की मुख्यधारा भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़कर एवं विभिन्न दायित्व का निर्वहन करते हुए देश को सफलता की ओर अग्रसर करने में अपनी भूमिका का निर्माण किया।

सामाजिक संगठनों में निभाई सक्रिय भूमिका

पूरे भारत में स्वच्छता के क्षेत्र में इंदौर शहर प्रथम स्थान पर अपना नाम अंकित कर चुका है। इंदौर शहर में स्वच्छता को लेकर कई कार्यक्रम और आयोजन के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाते आए हैं। सामाजिक संगठनों में विभिन्न दायित्व का निर्वहन करते हुए प्रदेश एवं जिले का नेतृत्व कर स्वच्छता अभियान, गौ सेवा अभियान, पर्यावरण संरक्षण अभियान, मां नर्मदा संरक्षण अभियान इसके अलावा विभिन्न प्रकार के अभियानों का मध्य प्रदेश का मुख्य रूप से नेतृत्व किया है।

बलजीत सिंह चौहान बताते हैं कि हर वर्ष निर्धन एवं गरीब परिवार की कन्याओं के विवाह का आयोजन, गरीब छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप, खेल के क्षेत्र में प्रतिभाशाली युवाओं को आगे बढ़ाने का कार्य प्रतिवर्ष भव्य आयोजनों के माध्यम से करते आ रहे हैं। रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी संस्थान के माध्यम से नेतृत्व साधना कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के महेश्वर तथा कश्मीर में भी कार्य कर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मंत्र “संकल्प से सिद्धि” को सार्थक करने हेतु पूरे देश से रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी में चयनित होकर अंडमान निकोबार पोर्ट ब्लेयर में रहकर संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम में योगदान दे चुके हैं।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में निभा रहे अहम जिम्मेदारी

बलजीत सिंह चौहान वर्तमान में मप्र भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा में प्रदेश मंत्री का दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। इस मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जाटव के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग के अंतिम पंक्ति में बैठे आम नागरिकों को शासन-प्रशासन की योजनाओं से अवगत कराने का काम कर रहे हैं। विभिन्न स्तरों पर योजनाओं का लाभ दिलाने का काम एवं अनुसूचित जाति के युवा वर्ग को शिक्षा की ओर, खेल की ओर एवं विदेश अध्ययन हेतु सहायता के रूप में आर्थिक, मानसिक और शासकीय रूप से बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं।

अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री बलजीत सिंह चौहान का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जाटव साथ पूरी प्रदेश की टीम इस कार्य का निर्माण संपूर्ण शक्ति के साथ कर रही है। वर्तमान में मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के अद्वितीय एवं ऐतिहासिक आयोजनों व योजनाओं का विस्तार करने का कार्य प्रत्येक जिले में प्रवास कर विस्तार करने का काम कर रहे हैं। इसी प्रकार केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और हर व्यक्ति को लाभ दिलाने के संकल्प को पूरा करने में जुटे हैं।

मध्य प्रदेश की यात्रा से लेकर भारत यात्रा एवं विभिन्न प्रदेशों में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में प्रदेश नेतृत्व के साथ जनभागीदारी का कार्य, सनातन संस्कृति की रक्षा को लेकर गौ संरक्षण एवं लव जिहाद जैसे विषयों पर गहन शोध कर सनातन संस्कृति की रक्षा हेतु अभियानों के माध्यम से जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं।

Previous Post

माँ जीवन की सबसे बड़ी मार्गदर्शक गुरु : राज्यमंत्री गिरीशचन्द्र

Next Post

पीएम मोदी 23 दिसंबर को आयेंगे वाराणसी, उसको लेकर हुई तैयारी बैठक

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
पीएम मोदी 23 दिसंबर को आयेंगे वाराणसी, उसको लेकर हुई तैयारी बैठक

पीएम मोदी 23 दिसंबर को आयेंगे वाराणसी, उसको लेकर हुई तैयारी बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

लोहता गांव में दलित परिवार पर दबंगों ने किया लाठी डंडे से हमला दो घायल

नीलदीप एकेडमी में एडमिशन शुरू (2026-27)

April 10, 2026
संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

April 6, 2026
भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

April 6, 2026
अभिनव कीर्ति पाण्डेय ने राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता में पाया द्वितीय स्थान

अभिनव कीर्ति पाण्डेय ने राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता में पाया द्वितीय स्थान

April 6, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
लोहता गांव में दलित परिवार पर दबंगों ने किया लाठी डंडे से हमला दो घायल

नीलदीप एकेडमी में एडमिशन शुरू (2026-27)

April 10, 2026
संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

April 6, 2026
भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

April 6, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

लोहता गांव में दलित परिवार पर दबंगों ने किया लाठी डंडे से हमला दो घायल

नीलदीप एकेडमी में एडमिशन शुरू (2026-27)

April 10, 2026
संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

April 6, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.