यूपी में बहुमत से बनेगी समाजवादी सरकार: लकी यादव
संकल्प सवेरा समाजवादी पार्टी से उम्मीदवार घोषित होने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के पूत्र मल्हनी विधायक लकी यादव ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए 10 मार्च को मतगणना के बाद भारी बहुमत से समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।
उन्होने बताया कि भाजपा की सरकार ने अपने कार्यकाल में हर वर्ग का उत्पीड़न किया है। बेरोजगारों को दो करोड़ नौकरी देने का आश्वासन देकर उन्हे ठगा। जो लोग नौकरी कर रहे थे उनकी भी नौकरी ले ली। केवल आश्वासन देकर नौजवानों को बेहाल और परेशान किया है। रोजगार के नाम पर उन्हे कुछ नही मिला।
इसी लिए यह आक्रोश अब सड़कों पर देखने को मिल रहा है। किसान बेहाल और परेशान है। खाद मिल नहीं रहा है और जो मिल रहा है वह भी पुलिस की लाठी खाने के बाद महंगे दामों पर। छुट्टा पशुओं के चलते किसान की खडी़ फसलों का काफी नुकसान हो रहा है। किसान दिन में काम कर रहा है तो रातों में जाकर खेत की रखवाली कर रहा है। किसानों के आय दूना होने के बजाये आधी हो गयी है।
समाज का हर वर्ग बेहाल और परेशान है। केवल धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। उन्होने कहा कि भाजपा के इस चाल का जनता समझ गयी है।












