जौनपुर। शिक्षा का मरकज कहे जाने वाले ,शिराज ए हिन्द की सरजमीं के दो युवकों द्वारा शिक्षा का अलख जगाकर गरीबों, मजदूरों,मजलूमों, वंचितों के घर तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाने का वीणा उठाया है बेहद प्रंशसनीय व अनुकरणीय है। उक्त विचार पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय ने बातौर मुख्य अतिथि धर्मापुर विकास खण्ड अन्तर्गत कौवापार गांव निवासी सपा नेता नितेश यादव व विशाल बनवासी द्वारा संचालित समाजवादी शिक्षण संस्थान संस्था में मेधावी बच्चों के सम्मान में आयोजित समारोह में व्यक्त किया । मालूम हो कि दोनों युवक गांव के मुसहर बस्ती में पाठशाला लगाकर बच्चों को शिक्षा देने का काम करते हैं। शिक्षा के लिए कापी,किताब व अन्य पाठ्य सामग्री भी यही दोनों शख्स अपनी तरफ से मुहैया कराते है। बच्चों की परीक्षा के उपरांत परीक्षा परिणाम में अच्छे अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रद्धा मौर्या, दूसरा स्थान हेमा, और तीसरा स्थान किशन एवं वनवासी समुदाय में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने के लिए विशाल वनवासी को सम्मानित किया गया। इन युवाओं और छात्र-छात्राओं का हौसला अफजाई करने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय खुद पहुंचे। उन्होनें वहां के शैक्षणिक वातावरण को देखकर खुशी जाहिर करते हुए सराहना की । उन्होनें दोनों युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि आज के युग में ऐसे युवक कम ही मिलते है जो निःस्वार्थ भाव से शिक्षा और समाज के लिए काम करते है।
जिस तरह नितेश यादव और विशाल बनवासी ने समाजवादी शिक्षण संस्थान संस्था का गठन करके मुसहरों समेत अन्य आर्थिक रुप से कमजोर तबके के गरीब बच्चों को तालीम देने का जो काम कर रहे हैं ,इसकी जितनी भी तारीफ की जाय कम है । नीतेश यादव एवं विशाल बनवासी ने बताया कि अपनी पाठशाला मुसहर बस्ती में ही बनाया है। प्रतिदिन दोनों युवक सैकड़ो बच्चों को पांच घंटे पढ़ाते है। उनका बस एक ही मकसद है कि गरीबों के बच्चे भी पढ़ लिखकर समाज की मुख्य धारा से जुड़ सकें । उन्होंने बताया कि बच्चों की परीक्षा करायी गई तथा परीक्षा में अच्छे अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अर्जुन सिंह यादव, रोहित, मनोज (आर्मी ) आशीष, अश्वनी, यतेन्द्र, वरुण, विकास, सुरेश, रोहन, आदि लोग उपस्थित रहे।












