संकल्प सवेरा रूस ने पहले दिन की लड़ाई में यूक्रेन में जबरदस्त तबाही मचाई है। रूसी सैनिकों ने गुरुवार को चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र पर कब्जा कर लिया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के सलाहकार मायहेलो पोडोयक ने बयान जारी कर इसकी पुष्टि की। पोडोयक ने कहा, यूक्रेन ने चेर्नोबिल पर नियंत्रण खो दिया है। हमारी सेना ने रूसी सैनिकों से भीषण जंग लड़ी।” उन्होंने कहा रूसियों के इस मूर्खतापूर्ण हमले के बाद यह कहना असंभव है कि चेर्नोबिल संयंत्र सुरक्षित है भी या नहीं। वहीं, जेलेंस्की ने कहा है कि पहले दिन की लड़ाई में कुल 137 लोगों की जान गई है।
वहीं, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन पर रूस के हमले से पैदा हुई स्थिति के मद्देनजर गुरुवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात कर तत्काल हिंसा रोकने की अपील की तथा सभी पक्षों से कूटनीतिक बातचीत और संवाद की राह पर लौटने के ठोस प्रयास करने का आह्वान किया। इस दौरान पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को यूक्रेन से संबंधित हालिया घटनाक्रम से अवगत कराया
यूक्रेन के कुछ शहरों पर रूस का कब्जा
यूक्रेन की राजधानी कीव में शुक्रवार को एक रॉकेट एक बहुमंजिला अपार्टमेंट से जा टकराया, जिससे इमारत आग लग गई और कम से कम तीन लोग घायल हो गए। कीव के मेयर विटाली क्लिच्स्को ने यह जानकारी दी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूसी सेना का यह दावा ‘झूठा’ है कि वह रिहायशी इलाकों को निशाना नहीं बना रही है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में सैन्य और रिहायशी, दोनों ही क्षेत्र रूसी हमलों का सामना कर रहे हैं।
भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द भारत लाया जाएगा
सरकारी सूत्रों का दावा है कि भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द भारत लाया जाएगा। इसके लिए दो फ्लाइट्स की आज व्यवस्था की गई है। ये फ्लाइट्स रोमानिया से भारत लौटेंगी
यूक्रेन में युवाओं से हथियार उठाने की अपील
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूस के खिलाफ लड़ाई में उनका साथ कोई नहीं दे रहा है। ऐसे में उन्होंने युवाओं से सेना में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने घोषणा की कि सेना में भर्ती की उम्र सीमा हटा दी गई है। उन्होंने युवाओं से हथियार उठाने की अपील की है
रूस का यूक्रेन पर हमला जारी है। यूक्रेनी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव को चारों ओर से घेर लिया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की दुनिया से यूक्रेन को नहीं मिले समर्थन से दुखी हैं। उन्होंने 25 फरवरी की सुबह मीडिया से बात की और कहा कि यूक्रेन हर संभव अपनी अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने की कोशिश करेगा
क्रेन में फंसे भारतीयों की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी’
याचिकाकर्ता ने युद्ध की स्थिति को देखते हुए मेडिकल क्षेत्र में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर चिंता व्यक्त की गई है। विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई और शिक्षा से संबंधित सुविधाएं कराने के लिए आवश्यक निर्देश सरकार को देने की गुहार लगाई है। याचिका में कहा गया है कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों की सुरक्षा, उनकी सुरक्षित वापसी की व्यवस्था व उनके लिए बुनियादी जरूरतों का ख्याल रखना सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी है। सरकार इससे नहीं बच सकती।












