जौनपुर संकल्प सवेरा जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा मडियाहू बाजार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं को निर्देशित किया कि बाजारों में कत्तई भीड़ ने लगने पाए। कोविड – 19 के नियमो का सख्ती से पालन कराया जाए। सब्जी मंडी में लोग सामाजिक दूरी का पालन अनिवार्य रूप से करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला, क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।












