बोलेरो में रोडवेज बस ने मारी टक्कर, चालक सहित तीन घायल
संकल्प सवेरा,जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के वैसपार गांव आदर्श इंटर कालेज के समीप बीती रात लगभग आठ बजे हाइवे पर खड़ी बोलेरो को रोडवेज बस चालक ने जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में रोडवेज चालक सहित कुल तीन लोग घायल हो गए। मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के सितमसराय से बारात लेकर बेलेरो शिवगुलामगंज के पास जा रही थी।
बोलेरो चालक राहुल घटनास्थल के समीप बोलेरो खड़ी कर एक छोटी दुकान पर गुटका खरीद रहा था। उसी समय सिंगरौली से लखनऊ जा रही तेज़ रफ़्तार रोडवेज बस चालक रिजवानुल हसन 45 वर्ष अनियंत्रित होकर खड़ी बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतना भीषण था कि बोलेरो बुरी तरह पलट गई। बोलेरो में सवार पांच लोगों में जहावल मड़ियाहूं निवासी 32 वर्षीय संजय मौर्या व 60 वर्षीय राधेश्याम घायल हो गए। स्थानीय लोगो की पिटाई से रोडवेज चालक भी घायल हो गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस घायलों को तत्काल नौपेड़वां सीएचसी अस्पताल ले गई जहां रोडवेज चालक को जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। जबकि बोलेरो सवार घायलों को इलाज कर छुट्टी दे दी गई। बक्शा थानाध्यक्ष विनोद सिंह ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही में लगे हुए हैं।












