एसडीएम के नेतृत्व में गौराबादशाहपुर में हटाया गया अतिक्रमण, सड़कें दिखने लगी चौड़ी
संकल्प सवेरा गौराबादशाहपुर (जौनपुर), गौराबादशाहपुर कस्बे में शनिवार को दोपहर बाद अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर के साथ जबरदस्त अभियान चलाया गया। गौराबादशाहपुर पुलिस चौकी से सड़क के उत्तर की पटरी का अतिक्रमण हटाना आरंभ किया गया। अतिक्रमण हटते ही सड़कें चौड़ी दिखने लग। हालांकि अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू होते ही दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ दुकानदार अपनी दुकानों के सामने लगाए गए टीनशेड और चबूतरे को अपने हाथ से ही तोड़ते नजर आए।

एसडीएम हिमांशु नागपाल ने बताया कि इस अभियान में दुकानों के सामने अतिक्रमण कर लटकाए गए टीनशेड और चबूतरों को हटाया जा रहा है। अगर दुकानदार खुद से अपना अतिक्रमण हटा लेंगे तो बेहतर होगा वरना अगले दिन पुनः अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। लगभग 500 मीटर तक अतिक्रमण हटाने के बाद अभियान रोक दिया गया। इस दौरान गौरआबादशाहपुर थाने की फोर्स मौजूद रही। कस्बे में अतिक्रमण हटाने के बाद गौरा गांव में बीटा पर अतिक्रमण कर बनाए गए एक मकान को भी जमींदोज कर दिया गया।












