जौनपुर ,संकल्प सवेरा जनपद में नमामि गंगे योजना के तहत सीवर का कार्य किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट रोड पर सीवर के पश्चात कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण आज जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सीसी रोड बनाई जा रही है। निर्देशित किया गया कि मानक के अनुसार ही सड़क निर्माण कार्य किया जाए।
सड़क निर्माण में प्रयोग की जाने वाले सामग्री अच्छी गुणवत्ता की रहे। कार्य में तेजी लाने का निर्देश भी दिया गया।












