परिवार के एक सदस्य की हो चुकी है मुंबई में कोरोना से मौत
गौराबादशाहपुर (जौनपुर) 22 जून
सोमवार को शाम धर्मापुर क्षेत्र में मां बेटे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
बता दें कि धर्मापुर क्षेत्र के राजेश मिश्र का परिवार मुंबई रहता था। बीते 13 जून को राजेश मिश्र (48) की कोरोना से मौत हो गई। मौत के बाद मुंबई में डॉक्टरों ने उनका सेम्पल लिया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आया था। राजेश मिश्र की मौत के बाद परिवार के 9 सदस्य मुंबई से निजी वाहन द्वारा 16 जून को किरतापुर अपने गांव पहुचे। 17 जून को सीएचसी अधीक्षक ने सभी सदस्यो का सैम्पल लिया था जिसमे सोमवार को राजेश मिश्र की पत्नी लीलावती देवी (45) वर्ष व बेटे शशिकांत (25) वर्ष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बाकी अन्य सात सदस्यो की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बता दें कि यह बम्बई से लौटे सभी सदस्य घर से दूर अपने पम्पिंग सेट पर क्वारन्टीन थे। दो लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव की खबर सुनते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। खबर लिखे जाने तक मेडिकल टीम नही पहुची थी। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर मनोज कुमार ने बताया कि एम्बुलेंस पहुंच रही है। इन्हें पूर्वांचल के अस्थाई अस्प्ताल में भेजा जाएगा।












