चिकित्सकों के द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल का हुआ शुभारंभ …
सर्वोत्तम स्वास्थ्य के लिए नियमित योगाभ्यास जरुरी – डा के.पी.यादव
ध्यान के साथ नियमित करें प्राणायाम – श्याम सिंह यादव ![]()
जौनपुर,संकल्प सवेरा। अमृत महोत्सव के तहत होटल रिवर व्यू में रविवार को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल का शुभारंभ चिकित्सकों के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्याम सिंह यादव के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके योग शिविर का शुभारंभ किया गया। सांसद जी द्वारा बताया गया की आज के इस दौर में ध्यान के साथ नियमित रूप से प्राणायामों का अभ्यास हर किसी के लिए अति आवश्यक हो गया है।
वरिष्ठ सर्जन डा के.पी यादव के नेतृत्व में चिकित्सकों के लिए आयोजित इस शिविर में बताया गया की आज योगाभ्यास के बिना सम्पूर्ण स्वास्थ्य की संकल्पना ही नहीं की जा सकती है। इसलिए हर व्यक्ति के लिए नियमित योगाभ्यास अति आवश्यक है। पतंजलि योग समिति के प्रान्तीय सह प्रभारी अचल हरीमूर्ति के योगाभ्यास के प्रोटोकॉल का अभ्यास कराते हुए बताया गया की प्रोटोकॉल में निर्धारित योगाभ्यास को वैश्विक स्तर पर तैयार किया गया है

जिसे भौगोलिक सीमाओं से परे हर व्यक्ति बहुत ही सहज और सरल ढंग से करके मनौदैहिक स्वास्थ्य ले सकता है।श्री हरीमूर्ति के द्वारा प्रोटोकॉल के तहत सर्वाइकल, स्पोंडलाइटिस,कमर, गर्दन,हाथ और पैर से सम्बंधित समस्याओं से समाधान हेतु जहां सरल व्यायामों के साथ आसनों का अभ्यास कराया गया वहीं मनोदैहिक स्वास्थ्य को सर्वोत्तम बनानें के लिए ध्यान केंद्रित प्राणायामों का भी अभ्यास कराया गया।
इस मौके पर वरिष्ठ फिजिशियन डा आरपी यादव, डा रामअवध यादव, डा बृजेश कुमार ,डा नरेंद्र कुमार, डा विरेन्द्र कुमार,डा एसके यादव,कपिलदेव मौर्य, रामाकांत यादव, शशिभूषण, सिकन्दर, डॉ ध्रुवराज और विकास योगी के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।












