संकल्प सवेरा अम्बेडकर नगर।जनपद अम्बेडकरनगर मोबाइल रिकवरी सेल टीम द्वारा गुमशुदा/चोरी कुल- 127 मोबाइल (कीमत लगभग 19 लाख 05 हजार रूपये) रिकवर कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है । जनपद अम्बेडकरनगर में पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक श्री संजय राय के पर्यवेक्षण में जनपद अम्बेडकरनगर के विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत आमजन के चोरी हुए व गुम हुए मोबाइलों की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर के आदेशानुसार पुलिस कार्यालय पर गठित मोबाइल रिकवरी सेल टीम (सर्विलांस सेल) द्वारा लगातार अथक प्रयास के फलस्वरूप विभिन्न
जगहों से कुल-127 अदद मोबाइल को (कीमत करीब 19 लाख 05 हजार रूपये) बरामद कर सम्बन्धित मोबाइल धारकों को मोबाइल प्राप्त करने हेतु सूचित किया गया l मेबाइल रिकवरी सेल टीम द्वारा विगत दिनांक 01-01-2022 से अब तक गुमशुदा/चोरी हुए कुल-1001 मोबाइल (कीमत करीब-01 करोड़ 50 लाख 15 हजार रुपये) बरामद कर मोबाइल धारकों को सुपुर्द किये गये हैं ।
बरामदकर्ता मोबाइल रिकवरी सेल टीम-
01-मुख्य आरक्षी विनय कुमार यादव
02-मुख्य आरक्षी प्रदीप यादव
03-आरक्षी सौरभ पाण्डेय
04-आरक्षी चन्द्र प्रकाश वर्मा
05-आरक्षी शिवम शर्मा













