उत्तर प्रदेश उपचुनाव की सबसे हॉट सीट मानी जाने वाली मल्हनी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी मनोज सिंह के समर्थन में सिकरारा के शेरवा में होने वाली जनसभा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सांसद रवि किशन भी जनसभा को संबोधित करेंगे।
बिहार में चुनाव प्रचार खत्म कर उत्तर प्रदेश लौटे सांसद रवि किशन को मल्हनी की ज़िम्मेदारी भी सौंप दी गई जिसके लिए प्रचार के अंतिम दिन रवि किशन मल्हनी में जनता के बीच होंगे।












