स्कूल से घर लौट रही छात्रा को अगवा करने के बाद बनाया हबस का शिकार
रास्ते में सुनसान स्थान पर गांव के ही संदीप विश्वकर्मा व अमित विश्वकर्मा नामक युवकों ने आतंकित कर उसे बाइक पर बैठाकर अगवा कर लिया। कबीरुद्दीनपुर गांव में खाली पड़े खंडहर नुमा घर में ले जाकर दुराचार किया। किशोरी के बेहोश हो जाने पर दोनों उसे छोड़कर फरार हो गए।
होश आने पर किशोरी किसी तरह लस्त-पस्त अवस्था में पैदल ही घर पहुंची। उधर, लौटने में देरी होने पर परेशान परिजन छात्रा की तलाश कर रहे थे। इस दौरान किसी तरह घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
पीड़िता को लेकर उसका पिता थाने पहुंचा और आरोपितों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दुराचार व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
किशोरी का मेडिकल मुआयना कराया जाएगा। जल्द ही दुराचारियो को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।












