दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार
संकल्प सवेरा चंदवक, जौनपुर।क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी संग सामुहिक दुष्कर्म करने के फरार चल रहे आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया।चार आरोपितों में तीन की पहले ही गिरफ्तारी की जा चुकी है।
चौकी इंचार्ज पतरही त्रिवेणी सिंह हमराहियों संग गश्त कर रहे थे कि बतौर मुखबिर सूचना मिली कि दुष्कर्म करने का आरोपित नौशाद पुत्र छेदी निवासी बीरीबारी ककरापार पेट्रोल पंप पर भागने की फिराक में खड़ा है।पुलिस तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।चार आरोपितों में तीन को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।












