जौनपुर।सिविल कोर्ट के अवकाश प्राप्त मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रमेश चंद्र राय व पूर्व विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रकाश चन्द्र त्रिपाठी को हाइकोर्ट इलाहाबाद द्वारा विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर नियुक्ति दी गयी है।इससे पहले रमेश चन्द्र राय सिविल कोर्ट जौनपुर में सेंट्रल नाज़िर पेशकार व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर सफलता पूर्वक कार्य कर चुके हैं।वही प्रकाश चन्द्र त्रिपाठी विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत रहे।