सुजानगंज
स्थानी क्षेत्र के मोहरियांव गांव में विगत 28 वर्षों से हो रही या ऐतिहासिक आदर्श रामलीला धर्म मंडल समिति के तत्वाधान में सोमवार की रात को प्रथम दिन रामलीला में नारद मोह से रामलीला प्रारम्भ हुआ और नारदजी भगवान विष्णु के पास जाते हैं और फिर भगवान विष्णु माया और मदन को बुलाकर नारद जी के तपस्या भंग करने हेतु भेजते हैं तपस्या भंग होते ही नारद जी गुस्से में आते हैं भगवान विष्णु के पास और भगवान भोलेनाथ जी के भी पास पहुंचते हैं तेजप्रताप में बोलते हैं भगवान आपने यह क्या अनर्थ किया इसी क्रम में आगे राजा दशरथ गुरु वशिष्ठ के पास जाते हैं और पुत्र प्राप्ति की व्यथा सुनाते हैं तो गुरु वशिष्ठ जी उन्हें बताते हैं कि राजन आप एक यज्ञ करिए जिस यज्ञ के माध्यम से आपको पुत्र रत्न की प्राप्ति होगी और राजा दशरथ तैयारी में लग जाते हैं यज्ञ करते हैं यज्ञ करने के पश्चात प्रभु श्री राम का जन्म हुआ राज दरबार में राजा दशरथ बैठे थे तभी दरबारी पहुंचा है और सूचना देता है कि माता कौशल्या को एक पुत्र कैकई माता को एक पुत्र और सुमित्रा माता की गोद पुत्रों से संपन्न हुई. सूचना मिलते ही राजा दशरथ ने मंत्री सुमंत को बुलाया और कहा कि मंत्री जाओ प्रजा मे दान बातों राम का जन्म होते ही अयोध्या में धूम मच गई. यह सुकेत यक्ष की पुत्री थी जिसका विवाह सूड नामक राक्षस के साथ हुआ था यह अयोध्या के समीप स्थित सुंदर बन में अपने पति और दो पुत्रों सुबाहु और मरीज के साथ रहती थी उसके शरीर में हजार हाथियों का बल था उस के प्रकोप से सुंदर वन का नाम ताड़का बन पड़ गया था उसी वन में विश्वामित्र सहित अनेक ऋषि मुनि भी रहते थे उनके जप तप और यज्ञ में वह राक्षस गण हमेशा बाधाएं खड़ी करते थे विश्वामित्र राजा दशरथ से अनुरोध कर राम और लक्ष्मण को अपने साथ सुंदरबन लाए राम ने ताड़का का और विश्वामित्र के यज्ञ की पूर्णाहुति के दिन सूबाहू का भी बाध कर दिया मारीच उनके बाण से आहूत होकर दूर दक्षिण मे जा गिरा. नारद का रोल दिनेश मिश्र भगवान शंकर पवन कुमार गुप्ता, विष्णु शशिकांत दुबे, दशरथ, जनार्दन प्रसाद दुबे, वशिष्ट सूर्य मणि दुबे, विश्वामित्र नन्हे दुबे,राजा जनक उमेश दुबे, जनक मंत्री अरविंद तिवारी, ताड़का सोनू तिवारी, राम कार्तिकेय विश्वकर्मा, लक्ष्मण ईश्वर चंद दुबे दशरथ मंत्री सुमंत मयंक मिश्रा, आदि ने किरदार निभाया. आदर्श रामलीला धर्म मंडल समिति मोहरियाव का शुभारंभ रामलीला के महामंत्री भास्कर अमर तिवारी जी के कर कमलों द्वारा शुरू किया गया इस अवसर पर गांव क्षेत्र के सभी सम्मानित जन उपस्थित रहे.
रिपोर्ट जय प्रकाश तिवारी सुजानगंज जौनपुर