• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

जौनपुर में बोले राजनाथ सिंह UP को अब न बुआ चाहिए न बबुआ

जौनपुर की धरती स्व उमानाथ सिंह की भूमि रही है:योगी आदित्यनाथ

Sankalp Savera by Sankalp Savera
November 27, 2021
in Jaunpur
0
जौनपुर में बोले राजनाथ सिंह UP को अब न बुआ चाहिए न बबुआ
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

जौनपुर में बोले राजनाथ सिंह UP को अब न बुआ चाहिए

जौनपुर की धरती स्व उमानाथ सिंह की भूमि रही है:योगी आदित्यनाथ

फोटो अजित बादल

संकल्प सवेरा,जौनपुर  तिलकधारी महाविद्यालय के शहीद उमानाथ सिंह मैदान में 1 बजे भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे। उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। इसके अलावा मंच पर भाजपा के बड़े नेता मौजूद रहे। सभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने योगी सरकार और उनके कामकाज की जमकर सराहना की। तो विपक्ष पर जमकर निशाना भी साधा।

अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए पूछा कि किस कब्र से जिन्ना को निकाल रहे हैं। किस बोतल से जिन्ना को निकाला जा रहा है। जिन्ना पाकिस्तान के जनक होंगे मगर हिंदुस्तान के कभी नहीं। उत्तर प्रदेश को न तो बुआ चाहिए न तो बबुआ चाहिए। सूबे को सिर्फ बाबा चाहिए।

होली तक बढ़ाई गई गरीब कल्याण योजना
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम देख कर उन्हें यकीन हो गया है कि तीन चौथाई बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही है। काशी क्षेत्र भारत की आध्यात्मिक चेतना का क्षेत्र है। माता अन्नपूर्णा की प्रतिमा 120 साल पहले चुराकर दूसरे देश में पहुंचा दी गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसे अपने देश वापस ले आए। यह हमारे लिए एक शुभ संकेत है। पीएम मोदी ने फैसला लिया कि भूख के कारण एक भी व्यक्ति दम न तोड़ने पाए। इसी के चलते गरीब कल्याण योजना को होली तक बढ़ा आगे कहा कि 26 नवंबर को मुंबई के अंदर पाकिस्तान से आतंकवादी आकर आतंकवादी हमला करते हैं। उस समय की कांग्रेस सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की थी। कांग्रेस के बड़े नेता मनीष तिवारी ने इसको अपनी किताब में स्वीकारा है। इसके इतर पीएम मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाती है। उरी और पुलवामा की घटना इसका उदाहरण है। भारत के साथ अगर कोई छेड़छाड़ करने की कोशिश करेगा। तो इस पार नहीं बल्कि उस पार भी जाकर उनका सफाया किया जाएगा।

हम भारत की राजनीति में विश्वास के संकट को बढ़ाना नहीं चाहते। हम जो कहते हैं वह करते हैं। राम मंदिर और धारा 370 इसके उदाहरण हैं। हमारा भारत दुनिया की नजरों में कमजोर भारत नहीं रहा है। हम किसी को छेड़ेंगे नहीं लेकिन अगर कोई हमें छेड़ता है तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं। हमने पूरे विश्व में वसुधैव कुटुंबकम का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि हमने किसी की 1 इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं किया है।

उज्जवला योजना से घर-घर पहुंचा सिलेंडर
2014 के बाद लगभग 18,000 ऐसे गांव थे। जिन्होंने बिजली की रोशनी नहीं देखी थी। हमारी सरकार ने और गांव में बिजली भेजने का काम किया। आगे आने वाले समय में एक भी ऐसे परिवार नहीं बचेगा जिसके पास अपनी छत नहीं होगी। सबको पक्का मिलेगा। पहले अंगीठी पर खाना पकता था । लेकिन सरकार ने उज्जवला योजना के अंतर्गत घर-घर सिलेंडर पहुंचाने का काम किया।

राजीव गांधी मानते थे- भ्रष्टाचार रोकना उनके बस का नहीं
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए लाचारी व्यक्त की थी। भ्रष्टाचार पर ऐसी लाचारी उन्होंने व्यक्त करते हुए कहा था कि हमारे 100 पैसा भेजने पर लोगों को जमीन पर 15 पैसा मिलता है। लेकिन पीएम मोदी जब पैसा भेजते हैं। तो 100 का 100 पैसा पहुंचता है। उन्होंने कांग्रेस से सवाल पूछते हुए कहा कि भ्रष्टाचार को काबू करने की नीयत क्या कभी उनके पास थी। हिंदुस्तान में आने वाले समय में एक ऐसा जिला नहीं बचेगा जिसके अंदर मेडिकल कॉलेज ना बन जाए।

आज यूपी की अर्थव्यवस्था 22 लाख करोड़ की
यूपी के अंदर पौने 5 लाख करोड़ रुपए का निवेश हुआ। यह कोई छोटी-मोटी उपलब्धि नहीं है। इज ऑफ डूइंग बिजनेस के अंतर्गत विदेशी एजेंसियों ने जो रेटिंग दी है। उसमें उत्तर प्रदेश 4 सालों में दूसरे स्थान पर आ गया है। यहां की अर्थव्यवस्था 5 साल पहले 11 लाख करोड़ रुपए की था। जो कि अब 22 लाख करोड़ पर पहुंच गई है। यहां 15000 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट का प्रस्ताव 2001 में बतौर मुख्यमंत्री मैंने ही पास किया था। आज उस काम को योगी जी पूरा कर रहे हैं। क्या कभी किसी ने सोचा था कि उत्तर प्रदेश के अंदर ब्रह्मोस मिसाइल बनेगी। 2100 किलोमीटर की मारक क्षमता की मिसाइल उत्तर प्रदेश कीजातिवाद की राजनीति से हम दूर रहते हैं
उन्होंने अखिलेश यादव के जिन्ना वाले बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि किस कब्र से जिन्ना को निकाल रहे हैं। किस बोतल से जिन्ना को निकाला जा रहा है। जिन्ना पाकिस्तान के जनक हैं, हो सकते हैं लेकिन भारत के कभी नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि अगर समाज को हिंदू मुस्लिम और जाति में बैठकर अगर राजनीति करनी होगी तो ऐसी सत्ता से दूर रहना पसंद करेंगे। अखिलेश और मायावती को घेरते हुए कहा कि यूपी को ना बुआ चाहिए ना बबुआ चाहिए। यूपी को: योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जौनपुर की धरती स्व उमानाथ सिंह की भूमि रही है।उन्होंने समाजवादी सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी का झंडा बुलंद किया था। 2022 का चुनाव कौतूहल का विषय बन रहा है। जितने भी भारत के विरोधी तत्व हैं। वो एक तरफ होकर ध्रुविकरण कर रहे हैं। कहा एक तरफ भारत को अखंड करने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल के लिए कार्यक्रम चल रहा था। तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग राष्ट्र को तोड़ने वाले जिन्ना की तारीफ कर रहे थे। साढ़े चार साल के अंदर वह लोग प्रदेश में दंगा नहीं करा पाए। ना ही अपहरण का व्यापार बढ़ा पाए और ना ही अराजकता बढ़ा पाए। भाजपा के इस कार्यकाल में किसानों का शोषण बंद हो गया और बेटियों की सुरक्षा बढ़ गई।साभार दैनिकभास्कर

Previous Post

हजारों की संख्या में 30 नवंबर को लखनऊ जाएंगे कर्मचारी- राकेश श्रीवास्तव

Next Post

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई शाहगंज का चुनाव संपन्न

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई शाहगंज का चुनाव संपन्न

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई शाहगंज का चुनाव संपन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

लखनऊ में राजनैतिक भागीदारी को लेकर जमकर गरजे विनीत सेठ

लखनऊ में राजनैतिक भागीदारी को लेकर जमकर गरजे विनीत सेठ

April 12, 2026
भण्डारे के माध्यम से होता है ‘सेवा ही परमो धर्म: पन्ना लाल जायसवाल

भण्डारे के माध्यम से होता है ‘सेवा ही परमो धर्म: पन्ना लाल जायसवाल

April 12, 2026
शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की कुंजी : प्रो. प्रमोद

शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की कुंजी : प्रो. प्रमोद

April 11, 2026
200 वर्ष पूर्व देश मे ज्योतिबा फुले ने समाज सुधार की ऐसी गाथा लिखी: पप्पू माली

200 वर्ष पूर्व देश मे ज्योतिबा फुले ने समाज सुधार की ऐसी गाथा लिखी: पप्पू माली

April 11, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
लखनऊ में राजनैतिक भागीदारी को लेकर जमकर गरजे विनीत सेठ

लखनऊ में राजनैतिक भागीदारी को लेकर जमकर गरजे विनीत सेठ

April 12, 2026
भण्डारे के माध्यम से होता है ‘सेवा ही परमो धर्म: पन्ना लाल जायसवाल

भण्डारे के माध्यम से होता है ‘सेवा ही परमो धर्म: पन्ना लाल जायसवाल

April 12, 2026
शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की कुंजी : प्रो. प्रमोद

शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की कुंजी : प्रो. प्रमोद

April 11, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

लखनऊ में राजनैतिक भागीदारी को लेकर जमकर गरजे विनीत सेठ

लखनऊ में राजनैतिक भागीदारी को लेकर जमकर गरजे विनीत सेठ

April 12, 2026
भण्डारे के माध्यम से होता है ‘सेवा ही परमो धर्म: पन्ना लाल जायसवाल

भण्डारे के माध्यम से होता है ‘सेवा ही परमो धर्म: पन्ना लाल जायसवाल

April 12, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.