राजेश यादव बने सपा के जिला सचिव
जौनपुर,संकल्प सवेरा। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के आदेश पर सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने करंजाकला विकास खण्ड के लोहता गांव के निवासी राजेश यादव को सपा का जिला सचिव बनाया है। उन्हें पार्टी के दायित्वों का गंभीरता से पालन करने का निर्देश दिया है।
इनके अलावा रसीदाबाद निवासी मोहम्मद अहमद अंसारी उर्फ पप्पू को सदर विधानसभा का सचिव नियुक्त किया है। सरायख्वाजा के बड़ऊर गांव निवासी लालजी यादव एवं बृजेश यादव को लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डा रामकरण निर्मल के अनुमोदन पर जिलाध्यक्ष भानु प्रताप मोर्य ने जिला म उपाध्यक्ष बनाया गया है।
सभी मनोनीत पदाधिकारियों को सदर विधानसभा के अध्यक्ष गजराज यादव, वरिष्ठ नेता डा जितेंद्र यादव, अशोक यादव ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंप दिया। इस दौरान सुरेंद्र कुमार, अमित बिंद ,मुकेश कश्यप रोहित कुमार, दारा सिंह चौहान ने पदाधिकारियों के मनोनयन पर बधाई दी।