जौनपुर विकास स्वनिधि दीपोत्सव मेला में राजेश तिवारी रत्न ने बांधा समां
संकल्प सवेरा, जौनपुर। राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार एवं जिला प्रशासन नगर पालिका के द्वारा आयोजित दीपोत्सव मेला सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बीआरपी मैदान में किया गया जिसमें भोजपुरी गीतकार राजेश तिवारी रत्न ने जनपद वासियों का स्वागत और अपने गीत के माध्यम से आजा आजा जौनपुर नगरिया एवं जौनपुर के बढ़िया इमारती आदि
गानों से खूब तालियां बटोरी अपने मधुर आवाज के साथ उन्होंने जलाओ दिए पर रहे ध्यान इतना अंधेरा धरा पर कहीं रह न जाए बजरंगी बली गुणगावेए जमाना आज गीतों के माध्यम से लोगों को सराबोर किया उक्त कार्यक्रम में जिला प्रशासन के प्रतिनिधि एवं नगरपालिका के
ईओ संतोष मिश्रा जी दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष विजय सिंह बागी नगर पालिका अध्यक्ष माया टंडन जी एवं माननीय विधायक बदलापुर श्री रमेश चंद्र मिश्रा मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के भौतिकी प्रवक्ता आशुतोष त्रिपाठी जनपद के विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित रहे