होम्योपैथी अस्पताल कम्पाउन्डर के भरोसे
वर्षों से पंचायत भवन में चलता है चिकित्सालय मरीजों से पैसा लेने के आरोप
सरायख्वाजा,संकल्प सवेरा। शाहगंज विकासखंड के राजेपुर होम्योपैथी अस्पताल एक साल से कम्पाउन्डर के भरोसे मनमानी। ढंग से चलता है। वह भी मरीजों से पैसा वसूल करने के आरोप मरीजों ने लगाया है।
ज्ञातव्य है कि मेहरावां न्यायपंचायत के राजेपुर गांव में एक दशक से पंचायत भवन में चलता है।पूर्व में यहां तैनात एक चिकित्सक सप्ताह में तीन दिन मरीज देखते थे लेकिन उनका भी स्थानांतरण हो गया तभी से वहां तैनात कम्पाउन्डर राम निहोर मौर्य साम्राज्य जमाया हुआ है अपनी मनमर्जी के हिसाब से आता जाता है।
मरीजों में आरोपा लगाया है कि कम्पाउन्डर बगैर पैसा लिए दवा नहीं देता आ हैं और जो मरीज अधिक पैसा देता है तो उसे अधिक दिनों की दवाईयां दे दिया करता है और जिससे पैसा नही पाता है उसे तीन दिनों तक की दवा ही देता है।
इसके पहले भी कम्पाउन्डर अपने काली करतूतों के लिए विभाग मे चर्चित रहा है तब अधिकारियों ने चेतावनी देकर छोड़ दिया था।












