बच्चों के मन, व्यवहार में मौलिक कर्तव्य डालें:हिमांशु नागपाल
अनुभवी शिक्षकों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों दी प्रस्तुति
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में हुआ कार्यक्रम का समापन
संकल्प सवेरा,जौनपुर।बेसिक शिक्षा विभाग एवं एडुस्टफ यूपी के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय राज्य स्तरीय संगोष्ठी ‘स्फुरण’ स्थान आर्यभट्ट सभागार पूर्वांचल विश्वविद्यालय में देर रात्रि में समापन समारोह सम्पन्न हुआ। जिसके मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी सदर हिमांशु नागपाल रहें।उन्होंने कहा कि बच्चों के मन में व्यवहार और मौलिक अधिकार डालें।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षकों के नवाचारी प्रयास एवं बच्चों में नैतिक मूल्यों के विकास के उद्देश्य से ये संगोष्ठी हुई। यहां प्रदेश के अधिकांश जनपदों के माडल शिक्षको द्वारा जो नवाचार प्रस्तुत किया गया। उससे अन्य शिक्षको को भी एक- दूसरे से कुछ सीखने का अवसर मिला, निःसंदेह इससे अन्य शिक्षक भी प्रेरणा लेगें।
और बच्चों का बेहतर भविष्य बनाने में सफलता मिलेगी।उप जिलाधिकारी सदर हिमांशु नागपाल ने कहा कि बेसिक शिक्षा में शिक्षकों को बराबर बीच बीच में प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।जिससे शिक्षण कार्य समय के साथ बेहतर होता रहें। ये संगोष्ठी बेसिक शिक्षा के विकास में सही साबित होगी।आगे उन्होंने शिक्षकों से कहा कि बच्चों का मानसिक विकास करते हुए उनका आत्मविश्वास बढाये। जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके।
विभिन्न जनपदों से आये शिक्षकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए सभी को मोह लिया।संगोष्ठी की ख़ास बात रही कि मिशन शक्ति की बेसिक शिक्षा से चारो एवार्डी व प्रदेश के विभिन्न जनपदों के नेशनल व स्टेट एवार्डी शिक्षक सहित एडुलीडर, मिशन शिक्षण संवाद, शान्ति फाउण्डेशन, सुपर नोवा आदि ग्रुपों सहित उत्कृष्ट शिक्षको ने सहभागिता किया। इस अवसर पर मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक अवध किशोर सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वाराणसी राकेश सिंह, जिला समन्वयक प्रशिक्षण सुरेश पाण्डेय, खण्ड शिक्षा अधिकारी,राजीव कुमार यादव,अविनाश सिंह, जय कुमार, सत्य प्रकाश सिंह, पंकज यादव, प्रिया पाण्डेय, सहित सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी, राजीव सिंह,सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, सविता सिंह,सुनील यादव,सूर्यनाथ दुबे,प्रभात कुमार मिश्रा सहित लगभग सभी जनपदों के नवाचारी शिक्षक उपस्थित रहे।












