पूर्वांचल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह को पिस्टल सटाकर लूटा
नकाबपोश बदमाशों ने 4.50 लाख के चेन और चार अंगूठियां लेकर फरार
सुबह की सैर से लौटते समय पिस्टल की नोक पर वारदात,सीसीटीवी के सहारे पुलिस जांच में जुटी
जौनपुर:,संकल्प सवेरा। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के चांदमारी वार्ड में शनिवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह से बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर लूटपाट कर दी। बदमाशों ने गले से सोने की चेन और चार अंगूठियां लूट लीं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब चार लाख पचास हजार रुपये बताई जा रही है।
घटना सुबह 5:03 बजे की है, जब नंदकिशोर सिंह, जो उत्तर प्रदेश कर्मचारी महासंघ के भी प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी हैं, मॉर्निंग वॉक से लौट रहे थे। चांदमारी वार्ड स्थित पुलिया के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें रोककर पिस्टल तान दी और कीमती आभूषण छीन लिए। इसके बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए।सूचना पर लाइनबाजार पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। लाइन बाजार थानाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर सिटी स्टेशन काली मंदिर ओवर ब्रिज के नीचे लगे सभी कैमरों की जांच की और बदमाशों की पहचान के लिए क्षेत्र के अन्य सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं,
और संभावित मार्गों पर चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है।इस घटना के बाद से विश्वविद्यालय कर्मचारियों में गहरा रोष व्याप्त है। कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने इसे प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था की विफलता करार दिया है और जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।मोहल्लेवासियों ने इस वारदात को लेकर चिंता जताई है