विधायक द्वारा जन चौपाल आयोजित
आप का विधायक आप के द्वार तहत आयोजन
रसूलपुर गांव में हुआ कार्यक्रम![]()
शाहगंज,संकल्प सवेरा। कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव में बुधवार को विधायक रमेश सिंह का जन चौपाल लगाया गया। आपका विधायक आप के द्वार तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में जनता ने विधायक से बिजली सड़क चकरोड स्वास्थ्य आदि की समस्या को रखा। पूरी तन्मयता से जन जन की समस्या जान विधायक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से समाधान का निर्देश दिया। वहीं कहा कि जनता की समस्या मेरी समस्या है। दो दशक से न्याय से वंचित जनता की उम्मीद बहुत अधिक है। जिसका समाधान करने की जिम्मेदारी जनता ने मुझे सौंपा है।
इस दौरान ब्लाक प्रमुख पति अजय विद्यार्थी, बीडीओ सोंधी ,पशु चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी, बाल विकास अधिकारी, खाद्य आपूर्ति विभाग और विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी समेत मंडल अध्यक्ष सुनील अग्रहरी टप्पू, महामंत्री चिंताहरण शर्मा, अमित त्रिपाठी, संतोष यादव, जनार्दन बिंद आदि मौजूद रहे।












