पीयू कर्मचारियों का क्रमिक अनशन दूसरे दिन जारी
कर्मचारियों के अधिकतर मांगों का हुआ निस्तारण : कुलसचिव![]()
कर्मचारियों अधिकारियों में हुई वार्ता नहीं बनी सहमति
जौनपुर,संकल्प सवेरा। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। इस बीच कुलसचिव परीक्षा नियंत्रक वित्त अधिकारी सहायक कुलसचिव व अन्य अधिकारियों से कर्मचारी के प्रतिनिधि मंडल की वार्ता हुई लेकिन समिति नहीं बन पाई।
शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ का क्रमिक अनशन दूसरे दिन प्रशासनिक भवन में जारी रहा ।यह चार सूत्रीय मांगों को लेकर विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह, वित्त अधिकारी संजय राय, सहायक कुलसचिव बबिता सिंह से कर्मचारी प्रतिनिधि मंडल की वार्ता हुई। लेकिन यह वार्ता किसी नतीजे पर नहीं पहुंची।
कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कर्मचारियों से कहा कि 46 कर्मचारियों का विनियमितीकरण जो 25 वर्षों से लंबित था उसे शासन के नियमानुसार पूरा किया गया। कनिष्ठ सहायक को वरिष्ठ सहायक बनाया गया। अधीक्षक के खाली पद पर प्रोन्नति की गई। उन्होंने कहा कि सभी मृतक आश्रित को नौकरी दी गई ।अधिसंख्य पद पर मृतक आश्रित के लिए शासन से दिशा निर्देश आने पर समाधान हो जाएगा। पुनः वरिष्ठता सूची तैयार करने के लिए समिति का गठन किया जा रहा है। जिससे कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण हो सके। कर्मचारियों की अधिकतर समस्याओं का समाधान कर दिया गया है। कुछ चीजों को लेकर कर्मचारियों में भ्रम की स्थिति है ,वह भी दूर कर लिया जाएगा ।कुलपति प्रो निर्मला एस मौर्य के मंशानुसार कर्मचारियों के हित में आने वाली बाधाओं को दूर किया जाए। नियम अधिनियम के दायरे उसका समाधान निकाला जाए। कर्मचारियों अधिकारियों की वार्ता के बाद सहमति नहीं बनी ।अब सोमवार को कुलपति कुलसचिव से पुनः वार्ता कर कर्मचारी के समस्याओं का हल निकाला जाएगा। उधर कर्मचारियों का क्रमिक अनशन में कार्य परिषद के सदस्य प्रो वीरेंद्र त्रिपाठी ने अपना समर्थन दिया । इस अवसर पर रामजी सिंह,केशव यादव रामजश मिश्रा, शारदानंद उपाध्याय ,रमेश यादव,उत्तम चौबे, डा दिलगीर, राधेश्याम सिंह, ऋषि रघुवंशी, लाल साहब चौहान, सुबेलाल, प्रदीप सिंह, महेंद्र यादव ,शिवा सिंह मौजूद रहे
।












