बेरोजगारी को लेकर जिले में प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है आज शहर में सपा कार्यकर्ता रजनीश मिश्रा और सपा नेता अजीत यादव बाबा के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी की समस्या को लेकर के प्रतिकात्मक फांसी लगाकर विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि आज प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है छात्र नौजवान पकौडा तल रहे हैं सड़क पर ,जब से भाजपा सरकार आयी है बेरोजगारी की संख्या बढ़ी है आज प्रदेश के छात्र नौजवान बेरोजगारी से तंग आकर सड़क पर उतरने को तैयार है
आज छात्र नौजवान बेरोजगारी से तंग आकर ताली थाली और कैंडल जलाकर सरकार का विरोध किया जा रहा है आज पढ़ लिखकर छात्रों के पास कोई रोजगार नहीं है सरकार कि नियुक्ति का इन्तजार कर रहे हैं वहीं सपा नेता अजीत यादव बाबा ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है यह सरकार छात्र नौजवान विरोधी है भाजपा सरकार जानबूझकर प्रदेश में बेरोजगारी का माहौल पैदा कर रही है इस सरकार में गरीब छात्रों नौजवानों का शोषण हो रहा है अजीत यादव बाबा ने कहा कि भाजपा सरकार बेरोजगारी की समस्या नहीं दूर करती है
तो वह सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे और सरकार के खिलाफ प्रदेश स्तरीय आंदोलन किया जाएगा तिलकधारी महाविद्यालय छात्र नेता अमित शुक्ला ने कहा कि आज देश में बेरोजगारी की समस्या सबसे बड़ी समस्या है इस पर राज्य सरकार और केंद्र सरकार विचार कर जल्द से जल्द छात्र नौजवानों को रोजगार देने का काम करें फांसी लगाने में छात्र नेता शिवम यादव ,विनोद शर्मा, अजय यादव, विकास, रोहित रहे












