आदर्श इण्टर कालेज शम्भूगंज में एमएलसी ने किया इंटरलॉकिंग सड़क का किये लोकापर्ण
बक्सा(जौनपुर) विधानपरिषद सदस्य बृजेश कुमार सिंह प्रिंशू ने कहा कि पद पर रहते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व सासंद धनंजय सिंह संवेदनशील नेता है जो जाति मजहब से ऊपर उठकर क्षेत्र के सर्वागींण विकास करते है।
प्रिंशू मंगलवार को क्षेत्र के आदर्श इण्टर कालेज शम्भूगंज परिसर में इंटरलॉकिंग सड़क का लोकापर्ण करते हुए अपने संबोधन में कही। उन्होंने विद्यालय के सर्वागींण विकास का वादा करते हुए कहा कि विद्यालय की प्रगति में कोई बाधा नही आएगी। उन्होंने मल्हनी में होने जा रहे उपचुनाव में मजहब से ऊपर उठकर मतदान करने की बात कही। उन्होंने कहा कि मल्हनी सीट की जीत हार से सरकार पर कोई असर नही पड़ने वाला है परन्तु आपका अपना विधायक होगा तो विकास को कोई रोक नही सकता।
इस दौरान विशिष्ट अतिथि शिक्षक नेता ओमप्रकाश सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बक्शा पूर्व ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश सिंह राना तथा संचालन अजय सिंह ने किया। आये हुए लोगो के प्रति आभार प्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार सिंह ने प्रकट किया।
इस दौरान प्रधान राजेश चौहान, गोगा यादव सरदार, शोभनाथ उर्फ विधायक यादव, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, शिक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह, अजिताभ सिंह, लालसाहब सिंह, विद्या उपाध्याय, अशोक उपाध्याय सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।












