प्रगतिशील मुस्लिम भी भाजपा से जुड़ रहे: विद्या सागर
————————–
– भाजपा सरकार ने हर आम आदमी को खास तवज्जो दी: उप नेता विधान परिषद

जौनपुर,संकल्प सवेराl जनपद के ब्रामनपुर के प्रधान एव्ं भाजपा मण्डल अध्यक्ष संजय सिंह के गाँव में महादेव नर्मदेश्वर मन्दिर के शिवालय में मूर्ति स्थापना समारोह में विधान परिषद सदस्य एवं उप नेता विद्या सागर ने कार्यकर्ताओं से कहा की आज भाजपा की तरफ दलित और पिछड़े ही नहीं, प्रगतिशील मुस्लिम भी जुड़ रहे हैं l इससे जाहिर है कि जातिवादी बंधन भाजपा तोड़ चुकी है l
विधान परिषद के उप नेता ने कहा कि प. दीन दयाल उपाध्य के दर्शन पर चली भाजपा ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के सिद्धांत को परिपूर्ण किया l इसी आधार पर भारत भविष्य में विश्व गुरु का दर्जा हासिल करेगा l उन्होंने कार्यकर्ताओं व मौजूद जन मानस से कहा कि आज केंद्र में हमारी मोदी सरकार हो या यू पी की योगी सरकार हो,
इसने विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, हर घर जल, मुफ्त राशन, किसान निधि आदि के अलावा सड़क, बिजली से सुदूरवर्ती गांवों आदिवासी इलाकों तक आच्छादित किया है l आगामी चुनावों में विपक्षी दलों को जनता के बीच जाने के लिए सोचना पड़ेगा कि वह कौन सी उपलब्धि गिनाएं l
इस मौके पर ग्राम सभा के हर वर्ग के लोग मौजूद रहे, पूर्व प्रधान चंदर्देव सरोज, सुनील सिंह, राकेश सिंह, भानु प्रताप सिंह, पूर्व सरपंच कपिलदेव सिंह, राम प्रकाश सिंह, दिनेश सिंह, डॉ नृपेंद्र सिंह समेत सैक्डो भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे l












