नौपेड़वा(जौनपुर) बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र पर शुक्रवार को किसान मेले का आयोजन किया गया। मेले में प्रगतिशील किसानों एवं विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा स्टाल लगाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या निदेशक एवं प्रसार डॉ. एपी राव ने मेले का भ्रमण कर स्टाल देख द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
अपने संबोधन में राव ने कहा कि आज बदलते परिवेश में किसान तकनीकी वैज्ञानिक खेती के माध्यम से अधिक लाभ कमा सकतें है। उन्होंने कहा कि किसान अब खेती के साथ बागवानी, फूल पौधों से भी अपनी आमदनी बढ़ा सकतें है। कार्यक्रम समन्वयक एवं अध्यक्ष वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुरेश कुमार कनौजिया ने कृषि विज्ञान केंद्र की प्रगति रिपोर्ट एवं प्रगतिशील किसानों की उपज व लाभ की जानकारी प्रदान की। उन्होंने किसानों को सजग रहने एवं खेती से होने वाले मुनाफा की जानकारी दी। इस दौरान केराकत अमहित कृषि विज्ञान केंद्र अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र रघुवंशी, वैज्ञानिक डॉ. अशोक सिंह, डॉ. दिनेश प्रताप सोनकर,
आजमगढ़ केवीके वैज्ञानिक डॉ. राकेश कुमार सिंह, उप परियोजना निदेशक आत्मा डॉ. रमेशचन्द यादव, जिला कृषि अधिकारी हरिशंकर राम, जिला कृषि अधिकारी अमित चौबे, जिला गन्ना अधिकारी हुदा साहब, पूर्व प्रमुख जयप्रकाश सिंह राना, डॉ. सोमेन्द्र नाथ, डॉ. सुरेन्द्र प्रताप सोनकर, डॉ. अनिल कुमार, अमित सिंह ने भी किसानों को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीपति उपाध्याय एवं संचालन डॉ. सन्दीप कुमार ने किया।
प्रगतिशील किसानों को किया गया सम्मानित
किसान मेले में मुख्यअतिथि डॉ. एपी राव द्वारा जिले के करीब 20 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया है। विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी किसान विनय मिश्र, राजनाथ यादव, ज्ञानप्रकाश, रामजीत मौर्या, दुर्गा मौर्या, आकाश मौर्या, राजनाथ पाल, शिखा मौर्या, मनोज कुमार, इन्द्रसेन सिंह, गोरखनाथ, यादवेंद्र मौर्या, मनोज सिंह, दीपा रानी, संध्या, सरेमा को प्रशस्ति पत्र व माल्यापर्ण कर सम्मानित किया गया।












