नगर निकाय चुनाव के कार्यक्रम जारी: डीएम
उक्त के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) ने निर्देश दिया कि जनपद के समस्त नगर पालिका परिषदों/नगर पंचायतों के अध्यक्षों एवं सदस्यों के पदों के सामान्य निर्वाचन, जो न्यायालय के स्थगनादेश से बाधित न हो, पर निम्नलिखित विनिर्दिष्ट समय सारणी के अनुसार होगा।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन अधिकारी (न०नि०) द्वारा सार्वजनिक सूचना निर्गत करने का 11 अप्रैल (मंगलवार), नाम निर्देशन पत्रों का क्रय व जमा करने का अन्तिम तिथि व समय 11 से 17 अप्रैल तक (पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक), नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की तिथि व समय 18 अप्रैल (मंगलवार) (पूर्वान्ह 11 बजे से कार्य की समाप्ति तक), अभ्यर्थन की वापसी की तिथि व समय 20 अप्रैल (गुरुवार) (पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक), प्रतीक आवंटन की तिथि व समय 21 अप्रैल (शुक्रवार) (पूर्वान्ह 11 बजे से कार्य की समाप्ति तक), मतदान की तिथि व समय 4 मई (गुरूवार) (पूर्वान्ह 7 बजे से अपरान्ह 6 बजे तक), मतगणना की तिथि व समय 13 मई (शनिवार) (पूर्वान्ह 8 बजे से कार्य की समाप्ति तक) है।












