बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहा अत्याचार के विरोध में निकला जुलूस
हिंदू संगठन के लोगों ने राष्ट्रपति के नाम सीओ को सौंपा ज्ञापन
मछलीशहर, संकल्प सवेरा(जौनपुर।) बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में हिंदू संगठन के सैकड़ों लोगों हिन्दू रक्षा समिति के बैनर तले नगर में विशाल जुलूस निकालकर विरोध पदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन क्षेत्राधिकारी मछलीशहर को सौंपा। इस दौरान सैकड़ों हिंदुओं ने नगर के सरकारी अस्पताल के सामने से हाथ में बैनर और तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए मुगराबादशाहपुर तिराहे पर पहुंचने के बाद क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र सिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
हिन्दुओं ने ज्ञापन सौंपते हुए मांग किया कि बांगलादेश में हो रहे हिंदुओ पर अत्याचार, हत्या, बलात्कार सहित मंदिर तोड़ने की घटनाए बंद हो। इस दौरान पुरुषो के साथ साथ महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर पुज्य आत्मा नंदी जी महाराज, स्वामी निर्मल शरण जी महाराज,
प्रभात जी जिला प्रचारक, रमेश चंद्र मिश्रा विधायक बदलापुर, श्यामशंकर पाण्डेय, राजेशऊमर वैश्य कृपाशंकर श्रीवास्तव रवि पटवा , सन्तोष जायसवाल ,मनोज जायसवाल और बृजेश पाण्डेय,इंद्रेश तिवारी,संजीव गुप्ता,रत्नेश दुबे सहित तमाम लोग मौजूद रहे।













