रिपोर्ट। मोहम्मद जावेद अहमद
बच्चों की सराहना करते हुए बच्चों को बांटे इनाम : हाजी इमरान साहब
जौनपुर। मछली शहर में कौमी इत्तेहाद फाउंडेशन के जानिब से इस्लामिक क्विज़ कॉम्पेटिशन का प्रोग्राम डॉo वासिउल हसन स्कूल मोहल्ला महतवाना मे रखा गया जिसमे लगभग सैकड़ों लोगों ने शिरकत किया
जिसमें दस ग्रुप में से फाइनल राउंड मे पहला अस्थान मोहम्मद इस्माइल दूसरा अस्थान शम्ससुज़्ज़मा और मोहम्मद शाहिद , तीसरा अस्थान मोहम्मद सैफ ने मकाम हासिल किया।
जिसमे पहला अस्थान आने वाले को दो हजार रूपया और शील्ड दिया गया । दूसरा अस्थान और तीसरा अस्थान आने वालों को भी शील्ड दिया गया।
इस प्रोग्राम की जजमेंट कारी मोहम्मद अजमल ने किया सरपरस्त सीरत कमेटी के मोहम्मद इमरान खान ने कहां जो पहला स्थान नहीं पाए है वह कदापि निराश न हो अनवरत अभ्यास करने से एक दिन वह भी पहला स्थान पाएंगे बच्चों की सराहना करते हुए ईनाम को तकसीम किया।
इस मौके पर इबरत मछली शहरी , डॉ वसीउल हसन स्कूल के मैनेजर ऑन मोहम्मद (मुन्ना) , अजवद क़ासमी , सद्दाम हुसैन , हाजी सिद्दीक , मोहम्मद मुस्लिम (मुन्ना) , और साथ मे क़ौमी इत्तेहाद फाउंडेशन की पूरी टीम मौजूद रही।












