प्रियंका गांधी वायनाड से लड़ेंगी उपचुनाव,राहुल गांधी वायनाड सीट छोड़ेंगे, रायबरेली से बने रहेंगे सांसदः 2 घंटे की बैठक के बाद खड़गे का ऐलान; प्रियंका वायनाड से उपचुनाव लड़ेंगी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से इस्तीफा देंगे और रायबरेली से सांसद बने रहेंगे। वायनाड से प्रियंका गांधी उपचुनाव लड़ेंगी। सोमवार को कांग्रेस की 2 घंटे की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। राहुल ने भी रिजल्ट के दिन (4 जून) पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका संकेत दिया था। उन्होंने UP को स्पेशल थैंक्यू बोला था। मगर, 12 जून को जब राहुल वायनाड में मतदाताओं का आभार जताने पहुंचे, तब उन्होंने कहा था- मैं दुविधा में हूं। मैं कौन-सी सीट रखूं और कौन-सी छोड़ दूं। मुझे उम्मीद है, जो भी फैसला लूंगा, उससे सभी खुश होंगे।













