• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Uttar Pradesh

लखीमपुर खीरी पीड़ित महिला उम्मीदवार से मिलीं प्रियंका गांधी

यूपी दौरे के दूसरे दिन यानी शनिवार को प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी के पसगवां ब्लॉक पहुंचीं। यहां प्रियंका समाजवादी पार्टी की उस महिला उम्मीदवार से भेंट करने पहुंचीं जिनके साथ ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान अभद्रता की गई थी। हालांकि सपा नेता क्रांति सिंह ने बताया कि उन्हें या उनकी प्रत्याशी को प्रियंका के आने की कोई सूचना नहीं थी। रात में पुलिस द्वारा जानकारी दी गई थी।

Sankalp Savera by Sankalp Savera
July 17, 2021
in Uttar Pradesh
0
लखीमपुर खीरी पीड़ित महिला उम्मीदवार से मिलीं प्रियंका गांधी
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

पीड़ित महिला उम्मीदवार से मिलीं प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लखीमपुर के पंसगवा ब्लॉक के सेमरा घाट पहुंचकर ब्लॉक प्रमुख चुनाव में अभद्रता का शिकार हुई सपा की महिला उम्मीदवार से मुलाकात की। इस दौरान महिला के परिवारवालों के साथ ही हजारों कांग्रेसी मौजूद रहे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, आराधना मिश्र मोना, दीपक सिंह सहित सभी प्रमुख नेता मौके पर मौजूद रहे।

लखीमपुर खीरी पहुंचीं प्रियंका गांधी
तीन दिन के यूपी प्रवास के दूसरे दिन कांग्रेस महाससहिव प्रियंका गांधी पसगवां कांड की पीड़ित से मिलने मैगलगंज पहुंचीं। यहां रास्ते में मैगलगंज से चार किलोमीटर पहले ही हाइवे पर करीब 11 बजे कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन पर फूल बरसाए। सैंकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंची प्रियंका गांधी अब पीड़िता से मिलने सेमरीघाट फार्म हाउस की ओर रवाना हुई हैं। जहां पीड़िता सपा के पूर्व जिलाउपध्यक्ष क्रांति सिंह के घर पहुंची हुई हैं।

सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष बोले- जबरन आ रही हैं प्रियंका गांधी
पीड़ित महिला फिलहाल सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष क्रांति सिंह के घर पहुंच गई हैं। यहां पुलिस भी पहुंच गई है। क्रांति सिंह का कहना है कि प्रियंका गांधी जबरन आ रही हैं और घर आए मेहमान को रोका नहीं जा सकता। उधर प्रियंका के दौरे से सकते में आए क्रांति सिंह का कहना है कि उनके घर पर सपा का झंडा लहरा रहा है और वह सपाई ही हैं। जबकि कांग्रेस अध्यक्ष प्रहलाद पटेल का कहना है कि प्रियंका गांधी मानवता और इंसानियत के नाते उनसे मिलने जा रही हैं।

पीड़ित महिला को नहीं थी प्रियंका के आने की जानकारी
प्रियंका गांधी के आने से पहले सपा जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने बताया कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है और न ही उनकी महिला प्रत्याशी को इस बारे में कुछ पता है। उन्होंने कहा कि उन्हें पुलिस द्वारा सूचना दी गई है कि प्रियंका गांधी पीड़ित महिला से मिलने आ रही हैं।

प्रियंका के स्वागत की तैयारियां पूरी
लखीमपुर में प्रियंका गांधी की आगवानी की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मैगलगंज से पांच किलोमीटर दूर हाइवे पर प्रियंका गांधी की आगवानी के लिए कांग्रेसी इकट्ठे हो गए हैं।

पसगवां ब्लॉक में हो रहा प्रियंका का इंतजार
आज प्रियंका लखीमपुर खीरी के पसगवां ब्लॉक जाएंगी। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक वह वहां उस महिला से मिलेंगी, जिसके साथ ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान अभद्रता की गई थी। उनके कपड़े भी खींचे गए थे। लखीमपुर खीरी के पसगवां ब्लॉक में लोग आज सुबह से ही प्रियंका का इंतजार कर रहे हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतने के लिए यूपी भाजपा सरकार ने कानून-कायदे और इंसानियत को ताक पर रखा और हिंसा को प्रश्रय दिया गया।

कांग्रेस महासचिव श्रीमती @priyankagandhi उस हिंसा के पीड़ितों से मिलने के लिए लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुई है। pic.twitter.com/S0FTSZv2UN

— Congress (@INCIndia) July 17, 2021

इससे पहले शुक्रवार को अपने दौरे पर प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि यूपी में सरकार ही संविधान को नष्ट कर रही है। लोकतंत्र का खुलेआम चीर हरण हो रहा है। उन्होंने कोरोना की दूसरी लहर से निपटने में भी प्रदेश सरकार को पूरी तरह से विफल बताया था।

कल योगी सरकार पर साधा था निशाना
प्रियंका ने शुक्रवार को कहा था कि यूपी आए पीएम मोदी कोरोना और विकास के फ्रंट पर योगी सरकार के काम को अच्छा बताते हुए उन्हें प्रमाणपत्र दे गए। यह कैसा अच्छा काम है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान पंचायत चुनाव कराए गए। बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हुए। चुनाव ड्यूटी करने वाले कितने शिक्षकों की मौत हुई। चुनाव यह सोचकर कराए गए कि परिणाम भाजपा के मनमुताबिक आएंगे। ऐसा नहीं हुआ तो सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में हिंसा फैला दी।

शुक्रवार शाम को हुई थी बैठक
प्रियंका ने पीसीसी मुख्यालय पर शुक्रवार शाम को जिला व शहर अध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा था कि वे कोरोना से मरने वाले लोगों के परिवारीजनों से मिलने उनके घर जाएं। सुख-दुख के साथी बनें। जो दवा वितरण के लिए दी गई थी, उसका समुचित वितरण करें। पुराने कांग्रेसजनों का हालचाल लेते रहें।

कोरोना का दर्द नहीं भूल सकती आम जनता: प्रियंका
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री के यूपी सरकार की तारीफ पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि मोदीजी के सर्टिफिकेट से यूपी में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान योगी सरकार की आक्रामक क्रूरता, लापरवाही और अव्यवस्था की सच्चाई छिप नहीं सकती। लोगों ने अपार पीड़ा, बेबसी का सामना अकेले किया। इस सच्चाई को मोदीजी, योगीजी भूल सकते हैं, जिन्होंने कोरोना का दर्ज सहा, वे नहीं भूलेंगे

Previous Post

उद्योगपति, भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह ने लीलावती महिला चिकित्सालय को लिया गोद

Next Post

आत्महत्या के प्रयास के आरोप में पुलिस ने किया चालान

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
पैदल घर जा रहे युवक की बदमाशों ने मोबाइल छीनी

आत्महत्या के प्रयास के आरोप में पुलिस ने किया चालान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

March 16, 2026
जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

March 16, 2026
अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

March 16, 2026
काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

March 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

March 16, 2026
जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

March 16, 2026
अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

March 16, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

March 16, 2026
जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

March 16, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.